Post Office Recruitment 2026 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर भर्ती; ऐसे होगा चयन
Post Office Jobs 2026 भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 23,757 पदों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर
ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा
चयन 10वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर बिना परीक्षा
जागरण संवाददाता, आगरा। 10वीं उत्तीर्ण युवाओं के पास डाक विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। जिसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं देना होगा। 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से चयन होगा। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 23,757 पदों पर भर्ती की घोषणा कर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। वन टाइम पंजीकरण 31 अगस्त से 19 सितंबर और आवेदन व फीस भुगतान दो से 21 सितंबर को होगा।
एक उम्मीदवार सिर्फ एक बार पंजीकरण कर सकता है। आवेदन के साथ हाल की ही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को फीस के 100 रुपये देने होंगे, अन्य को कोई फीस नहीं देनी होगी।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल शशिकांत जैन का कहना है कि उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीदवार को पांच साल, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को तीन और पर्सन विद बेंचमार्क डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूबीडी) के उम्मीदवार को उम्र में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को छूट नहीं दी गई है। 10वीं में गणित व अंग्रेजी पास होनी चाहिए। स्थानीय भाषा 10वीं तक पढ़ी होनी चाहिए। कंप्यूटर और साइकिल चलाने आना जरूरी है।
ये करना होगा काम
- बीपीएम को ब्रांच का काम संभलना, डाक व आईपीपीबी सेवाएं चलाना, ग्राहकों को जानकारी देना, डाक वितरण देखना, ऑफिस के लिए परिसर की व्यवस्था खुद करनी होगी
- एबीपीएम को डाक टिकट-स्टेशनरी बेचना, घर-घर डाक पहुंचाना, आईपीपीबी लेन-देन और बीपीएम की मदद करनी होगी
- डाक सेवक को पोस्ट, सार्टिंग और डिलीवरी सेंटर में डाक, पार्सल व मेल बैग पहुंचाने होंगे
- जीडीएस को रोज चार से पांच घंटे काम करना होगा। उम्मीदवार के पास खुद और परिवार की आजीविका के लिए आय के दूसरा साधन होना चाहिए
ऐसे होगा चयन
डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि चयन 10वीं के अंकों के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन के अंदर संबंधित यूनिट कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करानी होगी। 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, जातिप्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूबीडी, ईडब्ल्यूएस, ट्रांसजेंडर, जन्मतिथि प्रमाण पत्र और सरकारी अस्पताल से प्राप्त मेडिकल प्रमाणपत्र देना होगा। कुछ राज्यों में स्थानीय भाषा का प्रमाणपत्र देना होगा। उम्मीदवारों को वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन करना होगा।
