विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: नैनीताल-बागेश्वर-देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी, आरेंज अलर्ट; 3 जिलों के स्कूल बंद

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:28 AM (IST)

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन से यातायात ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather:

Uttarakhand Weather:

HighLights

  1. देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

  2. लगातार बारिश से नदियां उफान पर, निचले इलाकों में जलभराव।

  3. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून के तेवर तल्ख बने हुए हैं। पहाड़ से मैदान तक घने बादलों का डेरा है और अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार वर्षा से नदियां उफान पर हैं, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।

आकाशीय बिजली की चमक और बादलों की तेज गर्जना से लोग सहमे हुए हैं। आज भी प्रदेश में देहरादून-नैनीताल समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नैनीताल-बागेश्वर-देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

  • मंगलवार को कुमाऊं में जोरदार बारिश हुई
  • भीमताल में सर्वाधिक 158 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई
  • नैनीताल में 154, मुक्तेश्वर में 114, धारी में 110, मुक्तेश्वर में 97 और कोश्याकुटोली में 93 मिलीमीटर बारिश हुई
  • झूलाघाट में 75.5, कालाढूंगी में 66.5, बेतालघाट में 61.5 और रायवाला में 60.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई
  • देहरादून में 57 मिलीमीटर, कालसी में 55, शीतलाखेत में 54.5, पाटी में 53, पंचेश्वर में 51 और हल्द्वानी में 48.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई

कई इलाकों में जमकर बरसा पानी, नदियां उफान पर

वहीं, सोमवार रात को देहरादून और हरिद्वार में बारिश आफत बन गई। यहां कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई। जिससे आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और घरों में पानी व मलबा घुस गया। नैनीताल में बीती रात से बारिश थमी है, घने बादल छाए हुए हैं। झील से 18 इंच पानी की निकासी हुई है। निकासी द्वार 24 घंटे से खुले हैं। नैनीताल में 40 सड़कें बंद हैं और यहां आज ऑरेंज अलर्ट के चलते विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। 

पहाड़ों पर भारी बारिश से भूस्खलन

पहाड़ों में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और मार्ग बाधित हो रहे हैं। कई मुख्य मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित हो रही है। लगातार हो रही बारिश से ज्यादातर क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम दर्ज किया गया। वहीं बागेश्वर में रात भर बारिश हुई, बारिश के बाद से 12 सड़कें और स्कूल बंद हैं। प्रशासन ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिथौरागढ़ में बारिश हो रही है और करीब 17 मार्ग बंद हैं। कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से बदला मिजाज

यह भी पढ़ें- यूपी में बाढ़ के बीच मौसम विभाग की चेतावनी, 20 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे में तेज बारिश के आसार

आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की चेतावनी दी गई है। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।