School Closed: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद, भारी बारिश के अलर्ट के चलते आगरा DM ने दिया छुट्टी का आदेश
School Closed: यह आदेश कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा, जिसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा में भारी बारिश के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 5 सितंबर को छुट्टी का आदेश दिया
कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे
जागरण संवाददाता, आगरा। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 5 सितंबर को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय भी शामिल हैं। इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।
कड़ाई से आदेश पालन कराने के आदेश
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें- मूंछों पर ताव दिया और बोले- वीडियो बना लो, अखिलेश को दे देना; आजमगढ़ के रहने वाले हैं... मैनपुरी CO का VIDEO वायरल
यह भी पढ़ें- UP Weather: गरज-चमक के साथ आज भारी बारिश का Yellow अलर्ट, मौसम विभाग की आगरा के लिए चेतावनी
शुक्रवार से रविवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी
आगरा में मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भारी वर्षा होने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बादलों की वजह से वह काफी हल्की रही। बादलों की वजह से उमस अधिक रही। शाम छह बजे के करीब काली घटाएं घिर आईंं। बादल गरजने लगे और बिजली चमकने लगी। शाम 6:30 बजे के करीब शहर से देहात तक वर्षा शुरू हो गई।
-1788574699994.webp)
एक घंंटे की बरसात से जलभराव
एक घंटे तक झमाझम वर्षा होने से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। मंदिरों में सजी झांकियां देखने और आराध्य के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम 7:30 बजे के करीब वर्षा थम गई। 20 मिनट बाद पुन: तेज वर्षा शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुक कर वर्षा होती रही।
तापमान में आई गिरावट
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने से पश्चिमी उप्र में अगले दो दिन तक भारी वर्षा का दौर जारी रह सकतार है। इसके बाद वर्षा में प्रभावी कमी देखने को मिलेगी।
