UP Weather: गरज-चमक के साथ आज भारी बारिश का Yellow अलर्ट, मौसम विभाग की आगरा के लिए चेतावनी
Agra Weather Today: आगरा में मंगलवार को मौसम में बदलाव आया और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अगले 8-10 दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है।

Agra Weather Today: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आगरा में बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को भारी वर्षा का अलर्ट
गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मानसूनी सक्रियता बढ़ने की जानकारी दी
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather Today: शहर में मंगलवार को मौसम में बदलाव आया। आंशिक बादल छाए रहने और हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को गरज के साथ बादलों के बरसने, बिजली चमकने और भारी वर्षा की चेतावनी विभाग द्वारा जारी की गई है। आज सुबह से बादल छाए हैं और उमस से लोगों से राहत मिली है।
बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को वर्षा का यलो अलर्ट
शहर में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दिन चढ़ने के साथ बादल छंटे तो धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर कभी बादलों की ओट में सूरज छिपा तो कभी धूप निकली। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान में आई गिरावट
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी सक्रियता एक बार फिर बढ़ रही है। इसके चलते आठ-10 दिन तक अच्छी वर्षा हो सकती है।
