विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूंछों पर ताव दिया और बोले- वीडियो बना लो, अखिलेश को दे देना; आजमगढ़ के रहने वाले हैं... मैनपुरी CO का VIDEO वायरल

Published: Wed, 02 Sep 2026 03:03 PM (IST)

मैनपुरी के पूर्व सीओ अशोक सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे मूंछों पर ताव देते हुए अखिलेश यादव ...और पढ़ें

HighLights

  1. पूर्व सीओ अशोक सिंह का वीडियो हुआ वायरल।

  2. अखिलेश यादव को वीडियो भेजने की बात कही।

  3. सीओ ने राजनीतिक विवाद समझाने का स्पष्टीकरण दिया।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिले में तैनात रहे सीओ अशोक सिंह का एक वीडियो बुधवार को तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसमें वह एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी में क्लीनर की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर स्वजन से बातचीत के दौरान वीडियो बना रहे लोगों पर गुस्सा हो रहे हैं।

इसी दौरान वह अपनी मूंछों पर ताव देते हुए अखिलेश यादव को वीडियो भेजने की बात कहते दिखे। इसमें वह खुद के आजमगढ़ से होने की बात भी कह रहे हैं।

सीओ ने दी वायरल वीडियो पर सफाई

हालांकि इस वीडियो पर सीओ सिटी ने सफाई देते हुए कहा कि इस घटना में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रधानी की राजनीतिक रंजिश के चलते प्रधान द्वारा एक अन्य युवक को इस मामले में झूठा नामजद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया गया। हमारे द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया।

सीओ का कहना है कि उसी समय यह वीडियो बनाया गया। जब वीडियो बनाने वाले लोग कह रहे थे कि इस वीडियो को संबंधित पार्टी को भेज दो, तब हमारे द्वारा कहा गया कि उससे भी ऊपर भेज दो।

यह भी पढ़ें- 1500 पुलिसकर्मी, 7 सुपर जोन... जन्माष्टमी और सीएम योगी के आगमन पर मथुरा में विशेष सुरक्षा

यह भी पढ़ें- कृष्णा रिसोर्ट में पकड़ा देह व्यापार: सिफारिश के लिए दौड़े ‘माननीय’, अलीगढ़ पुलिस ने सबूत दिखाए तो हट गए पीछे