विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कृष्णा रिसोर्ट में पकड़ा देह व्यापार: सिफारिश के लिए दौड़े ‘माननीय’, अलीगढ़ पुलिस ने सबूत दिखाए तो हट गए पीछे

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:44 AM (IST)

अलीगढ़ के कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें रिसोर्ट संचालक समेत कई लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस द्वारा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पुलिस ने कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।

  2. एक 'माननीय' ने हस्तक्षेप का प्रयास किया, सबूतों पर पीछे हटे।

  3. सीडीआर से सफेदपोशों और अन्य संपर्कों का खुलासा होगा।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Deh Vyapar: आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। रिसोर्ट में छापेमारी के बाद आरोपितों को छुड़ाने के लिए एक माननीय तो मडराक थाने पहुंचने को तैयार थे। पुलिस ने जब मौके से मिली आपत्तिजनक सामग्री और फोटो समेत अन्य साक्ष्यों की जानकारी दी तो कदम पीछे खींच लिए। उन्हें भी आशंका थी कि कहीं मामले से जुड़ने पर उनकी छवि पर सवाल न उठ जाएं।

कृष्णा रिसोर्ट में रविवार देर रात हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने रिसोर्ट संचालक पिंकू उर्फ विशाल वार्ष्णेय निवासी सराय हकीम, बन्नादेवी के साथ चंदन निवासी सराय हकीम, अभिषेक कुमार निवासी कुलदीप विहार और अमित निवासी मानिक चौक को गिरफ्तार किया था।

पांच युवतियां भी पकड़ी गईं। सभी युवतियां आगरा की रहने वाली हैं। पुलिस ने मौके से नौ मोबाइल फोन, 8,990 रुपये और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।

आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में पुलिस ने देह व्यापार का किया था भंडाफोड़

पुलिस अब मामले की तह तक पहुंचने के लिए गिरफ्तार महिला दलाल और रिसोर्ट संचालक के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवा रही है। इसके जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और छापेमारी से पहले या बाद में किन लोगों से बातचीत हुई। सीडीआर से सफेदपोश व्यक्ति की भूमिका की भी स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार का छापा मारने पहुंची पुलिस तो मच गई खलबली, अलीगढ़ में 5 युवतियाें सहित 9 गिरफ्तार

महिला दलाल और रिसार्ट मालिक की कॉल डिटेल से खुलेगा सफेदपोश का राज

क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के अनुसार आरोपितों की सीडीआर डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके बाद ही अन्य आरोपितों के नाम सामने लाए जाएंगे। रिसोर्ट को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पहले ही सील करा दिया था। सभी आरोपितों के खिलाफ मडराक थाने में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे सीएम योगी, बांकेबिहारी मंदिर के करेंगे दर्शन

यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के लिए पास से एंट्री, पहली बार लाइव स्ट्रीमिंग