विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार...पति-बच्चे छोड़कर आगरा प्रेमी के पास पहुंची महिला को भुगतना पड़ा खौफनाक अंजाम

Published: Fri, 06 Dec 2024 07:23 AM (GMT+05:30)

Agra Crime News इंस्टाग्राम पर महिला ने दोस्ती की और फिर उसे प्यार हो गया। महिला अपने पति और बच्चे ...और पढ़ें

Agra News: प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।
Agra News: प्रतीकात्मक फोटो का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. इंस्टाग्राम मित्र ने महिला को आगरा लाकर बनाया बंधक
  2. ढाई महीने पहले पश्चिम बंगाल से लेकर आया था युवक
  3. चंगुल से भागकर जगदीशपुरा थाने पहुंची, विहिप ने घेरा थाना

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: पूर्वी वर्धमान (पश्चिम बंगाल) की महिला को इंस्टाग्राम मित्र से प्यार हो गया। ढाई महीने पहले पति और बेटे को छोड़ महिला इंस्टाग्राम मित्र के साथ आगरा आ गई। युवक जगदीशपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में लेकर रह रहा था।

एक सप्ताह पहले पहले महिला ने घर लौटने को कहा तो युवक युवक ने घर में बंधक बना लिया। गुरुवार सुबह 11 बजे महिला आरोपित के चंगुल से भाग निकली। राहगीर के मोबाइल से पति को जानकारी देने के बाद जगदीशपुरा थाने पहुंची। विश्च हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी थाने पर जुट गए। वह आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

पूर्वी वर्धमान की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति वहां एक फैक्ट्री में श्रमिक हैं। महिला की मित्रता छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर ताजगंज के मोहसिन खान से हुई। उसने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। उसे 17 सितंबर को पश्चिम बंगाल से आगरा ले आया। यहां जगदीशपुरा के किशोरपुरा इलाके में किराए पर मकान लेकर उसके साथ रहने लगा।

पति ने दर्ज की थी गुमशुदगी

महिला के पति ने पूर्वी वर्धमान थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी।खोजबीन के दौरान उसे पत्नी के आगरा में होने की जानकारी मिली।एक महीने पहले पत्नी की तलाश में आगरा आए पति की मुलाकात विश्च हिंदू परिषद के जिला महामंत्री करन गर्ग से हुई। उसने पत्नी को खोजने में मदद मांगी। पत्नी का पता नहीं चलने पर वह लौट गया।

29 नवंबर को पत्नी ने कॉल करके बंधक बनाने की दी जानकारी

पत्नी ने 29 नवंबर को पति को कॉल करके मोहसिन द्वारा बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। गुरुवार सुबह 11 बजे मौका मिलने पर वह मोहसिन के चंगुल से भाग निकली। एक राहगीर के माेबाइल से पति काल करके थाने पहुंचने की जानकारी दी। पति के सूचना देने पर विहिप महामंत्री करन गर्ग कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए।

ये भी पढ़ेंः क्या है AAP की रणनीति? दिल्ली चुनाव से पहले तैयार किया मास्टर प्लान; पढ़ें पूरी डिटेल्स

ये भी पढ़ेंः Sambhal News: जुमे की नमाज को लेकर संभल में अलर्ट, सांसद के खिलाफ जांच शुरू; पुलिस काे फिर मिले खाेखा और कारतूस

पुलिस ने कहा, अपनी मर्जी से आयी थी महिला, अब पति के पास जाना चाहती है

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा आनंदवीर सिंह ने बताया कि महिला ने बताया कि वह ताजगंंज के मोहसिन के साथ अपनी मर्जी से आयी थी। वह पति के पास जाना चाहती है। पति की प्रतीक्षा की जा रही है। महिला यदि मोहसिन के विरुद्ध तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।