कांवड़ यात्रा: बदायूं और बरेली में मार्ग परिवर्तन, यात्रा से पहले देखें नए रास्ते
श्रावण मास के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के कारण बदायूं और बरेली में मार्ग परिवर्तन किया गया है। भारी वाहनों को गंगा एक्सप्रेस-वे सहित वैकल्पिक मार् ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
श्रावण मास के पहले सोमवार को मार्ग परिवर्तन
बदायूं और बरेली में कांवड़ यात्रा के कारण
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
जागरण संवाददाता, आगरा श्रावण मास के पहले सोमवार को बदायूं और बरेली में मार्ग परिवर्तन किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर निकलते हैं, जिससे परिक्रमा मार्ग पर भीड़ बढ़ जाती है। बदायूं में शुक्रवार से मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
यदि आप आगरा से बदायूं और बरेली की ओर निजी वाहन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो मार्ग परिवर्तन की जानकारी प्राप्त कर लें। इसके बाद ही यात्रा पर निकलें।
बदायूं में आज से सोमवार तक ये रहेगी व्यवस्था
भारी वाहनों को गंगा एक्सप्रेस-वे समेत वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, कछला कांवड़ मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित
फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, संभल, आगरा, अलीगढ़ और कासगंज की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शहर और कछला मार्ग से हटाकर गंगा एक्सप्रेस-वे, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर, नरौरा तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर से आगरा-अलीगढ़ की ओर जाने वाले ट्रक, ट्राला, डीसीएम और अन्य भारी वाहन उसावां, म्याऊ, डहरपुर, दातागंज होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे से वनकोटा टोल प्लाजा, बिल्सी, मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर और नरौरा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
बरेली से कासगंज, आगरा और अलीगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गैनी, आंवला, बिसौली, सहसवान और गुन्नौर के रास्ते भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: 250 KM की दूरी 3 घंटे में, अब बरेली-बदायूं होकर लखनऊ और दिल्ली का सफर आसान