Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में गरज-चमक के साथ बारिश ने लुढ़काया पारा, कोहरे ने ढका ताजमहल

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 09:27 AM (IST)

    शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे ताजमहल का दीदार प्रभावित हुआ। मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण और श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। ...और पढ़ें

    सुबह कोहरे में नहीं दिखा ताजमहल। वीडियो से ली तस्वीर।

    सुबह कोहरे में नहीं दिखा ताजमहल। वीडियो से ली तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा, पछुआ चक्रवाती हवाओं से गरज चमक के साथ शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। करीब पांच घंटे तक रुक रुक कर बारिश हुई। दोपहर में धूप निकल आई।

    बारिश और तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। रात में भी तेज हवा चलने से सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं, बारिश के आसार नहीं है।

    वहीं आगरा में शनिवार की सुबह कोहरा की चादर छाई रही। सूर्योदय में ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों को डायना बेंच से ताजमहल नहीं दिखाई दिया। कई पर्यटक ताजमहल पर फोटो खिंचाने के लिए कोहरा छंटने का इंतजार करते रहे।

    3.6 एमएम बारिश की गई दर्ज, रात के तापमान में भी गिरावट

    मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान से पंजाब एवं राजस्थान होते हुए पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दबाव बनने से चक्रवाती हवाएं चलने से सुबह छह बजे गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। 20 से 30 मिनट बाद दोबारा तेज बारिश शुरू हो गई। दयालबाग, कमला नगर, यमुना पार, आवास विकास कालोनी सहित शहर और देहात में पांच घंटे तक रुक रुक कर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सुबह बारिश के बाद निकली धूप, शाम को तेज हवाएं

    सुबह 10.30 बजे के बाद बारिश बंद हो गई और धूप निकल आई। इस दौरान 3.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। शाम चार बजे तक धूप निकली, शाम छह बजे के बाद तेज हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तेज हवा चलने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार और रविवार को बादल छाए रहेंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर: बिजली गिरने से नौ की मौत, मेरठ-आगरा में सुबह छाया कोहरा

    मौसम बदलने से वायरल संक्रमण और एलर्जी से तेज बुखार और खांसी

    मौसम में लगातार बदलाव से वायरल संक्रमण फैल रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर मनीष बंसल ने बताया कि वायरल संक्रमण से तेज बुखार के साथ ही शरीर में दर्द की समस्या हो रही है। बुखार ठीक होने के बाद खांसी ठीक नहीं हो रही है। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थ ना लें।

    रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि मौसम में आए बदलाव से अस्थमा रोगियों की सांस उखड़ने लगी है। ऐसे मरीजों को इन्हेलर और दवाओं की डोज बढ़ानी पड़ रही है।