यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर: बिजली गिरने से नौ की मौत, मेरठ-आगरा में सुबह छाया कोहरा
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में बदले मौसम ने जनजीवन और फसलों को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत ...और पढ़ें

मेरठ में छाया कोहरा। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, लखनऊ। बीते 24 घंटे में बदले मौसम से प्रदेश के पश्चिम से लेकर पूर्वी स्टेशन जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही बिजली गिरने से जनहानि के साथ ही फसलों को क्षति पहुंची है।
प्रदेश भर में भजन पास के नौ मौतें हुई हैं। प्रयागराज और अमरोहा में दो, जौनपुर, मिर्जापुर, श्री बस्ती, बहराइच और बलरामपुर में एक-एक मौत हुई है। वहीं बिजली गिरने से आठ झुलस गए हैं।
तेज हवा से कई जगहों पर गेहूं की फसल बिछ गई है तो सरसों की कटी फसल भी भींग गई है। गेहूं के साथ ही रबी की पककर तैयार फसलों को फफूंद जनित बीमारियां लग सकती हैं। आंधी और बारिश से आम के बौर भी गिर गए हैं।
आज के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षाभ के कारण शनिवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल व बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे राज्य में तेज हवा और गरज व चमक का असर रहेगा।
बिन मौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं
चंद्रगुप्त कृषि महाविद्यालय के कृषि विज्ञानी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार के अनुसार यदि दो दिन ऐसे ही बारिश हुई तो सरसों, गेहूं, आलू, चना, मसूर के साथ कद्दू वर्गीय फसलों जैसे, खरबूजा, तरबूज, खीरा, ककड़ी, तोरई, लौकी और करेला को अधिक नुकसान होने की पूरी आशंका है। आम के फसलों में कीट व रोगों का खतरा बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है।

मेरठ और आगरा में छाया कोहरा
मेरठ, आगरा में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, इस बीच हल्की ठंडक का अहसास भी हुआ। दो पहिया वाहन सवारों को हल्के गर्म कपड़ों में कैद होना पड़ा।
बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर पहुंचाएं राहत
प्रदेश में असमय बारिश को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। फसलों के नुकसान का त्वरित आकलन कर राहत पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं फील्ड में निकलकर स्थिति का जायजा लें।
खबरें और भी
किसानों को सही और समय पर सहायता मिल सके
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्य केवल कागजी न होकर वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को सही और समय पर सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने राहत आयुक्त को भी निर्देश दिया है कि वह फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों से सीधा संपर्क और समन्वय बनाए रखें। सभी सूचनाएं समय पर एकत्रित कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, जिससे राहत कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि फसलों को हुई क्षति का आकलन प्राप्त होते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
यह भी पढ़ें- Wether Update: बिहार के मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी-पानी का अलर्ट
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मौसम की बदली चाल से ठिठुरा मैदान, बर्फ से ढके पहाड़; 13 डिग्री लुढ़का पारा