Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP बोर्ड हाईस्कूल-इंटर कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 को, आगरा में केंद्र निर्धारण प्रक्रिया भी शुरू

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:27 AM (IST)

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को आगरा में होगी। साथ ही, परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों को ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को।

    2. आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज में होगी परीक्षा।

    3. परीक्षा केंद्र निर्धारण हेतु 20 जुलाई तक जानकारी अपलोड करें।

    जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को होगा। आगरा में यह परीक्षा शाहगंज स्थित राजकीय इंटर कालेज में आयोजित की जाएगी।

    जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रवींद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पाली में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह साढे आठ से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से सवा पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

    सभी विद्यालयों को निर्देश हैं कि परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश पत्र समय से उपलब्ध कराए जाएं और उन्हें परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी जाए। साथ ही छात्रों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

    गलत या भ्रामक सूचना की अपलोड, तो होगी कार्रवाई

    उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 20 जुलाई तक जिले के विद्यालय संचालकों को परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर अपलोड करने है।

    खबरें और भी

    सूचना अपलोड करने के बाद नहीं होगा संशोधन

    जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रवींद्र पाल सिंह तोमर का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सभी प्रधानाचार्य अपने विद्यालय की आधारभूत संरचना के साथ जानकारी समय से अपलोड कर दें। सूचना अपलोड करने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- आगरा: खीर में नींद की गोलियां देकर की पति की हत्या, बाथरूम में खुद मिट्टी डालकर दफनाया शव; कातिल पत्नी रूबी ने उगला सच

    यदि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा गलत या भ्रामक सूचना दी गई, तो उनके विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। 20 जुलाई तक सूचनाएं अपलोड करने के साथ 21 जुलाई तक उक्त सूचना का प्रपत्र कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। 

    यह भी पढ़ें- सात साल बाद खुला राज: लव मैरिज करने वाली निकली शादीशुदा, दिल्ली में लिए थे सात फेरे; अब आगरा में FIR