Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Weather: आज तेज हवा संग झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    बारिश के बाद आगरा में उमस बढ़ी और यह यूपी का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    HighLights

    1. आगरा यूपी का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा

    2. अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    3. शनिवार को तेज हवा और बारिश की संभावना

    जागरण संवाददाता, आगरा। बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से ही धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। इससे प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में ताजनगरी तीसरे नंबर पर रही। दोपहर में बादल छाने के बारिश से गर्मी से राहत मिल गई, रात को भी कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही।

    वहीं शनिवार को भी सुबह से निकली धूप ने लोगों को बेचैन रखा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश होगी, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

    सुबह तेज धूप कर रही परेशान  

    48 घंटे तक रुक रुक कर हुई बारिश के बाद सुबह से ही धूप निकल आई, सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ देर के लिए धूप में खड़े होने पर परेशानी होने लगी। दोपहर एक बजे तक तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    तीसरा सबसे गर्म रहा आगरा

    प्रदेश में सबसे गर्म दिन उरई, दूसरे नंबर पर बस्ती और तीसरे नंबर पर आगरा और फतेहगढ़ में रहा। वहीं, दोपहर दो बजे के बाद बादल छा गए। खंदारी, दयालबाग, कमला नगर, एमजी रोड सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोबारा धूप निकल आई। शाम चार बजे आवास विकास कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिल गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बरेली में मानसून की झमाझम बारिश: आज ऑरेंज तो रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी; भारी बरसात में बरतें ये सावधानियां

    प्रदेश के सबसे गर्म शहर

    • उरई - 36 डिग्री सेल्सियस
    • बस्ती - 35 डिग्री सेल्सियस
    • आगरा और फतेहगढ़ -34.8 डिग्री सेल्सियस
    • झांसी -33.8 डिग्री सेल्सियस

    तीन दिन में आगरा में हुई बारिश

    1. बुधवार से गुरुवार सुबह 8. 30 बजे से बारिश - 99.6 एमएम
    2. गुरुवार से शुक्रवार सुबह 8. 30 बजे से बारिश - 33.6 एमएम

    बारिश में बरतें सावधानी

    1. गीले कपड़े ना पहनें, इससे फंगल संक्रमण हो सकता है
    2. बच्चों को बारिश में ना भीगने दें, इससे बुखार आ सकता है
    3. रखा हुआ खाना, कटे हुए फलों का सेवन ना करें
    4. बारिश में कीट बढ़ जाते हैं, इनसे बचें
    5. सांप और अन्य कीट के काटने पर एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इलाज कराएं

    तीन दिन में 133 एमएम बारिश

    बुधवार और गुरुवार को रुक रुक कर बारिश हुई। रात में तेज बारिश के बाद शुक्रवार को बूंदाबांदी हुई। बुधवार से शुक्रवार सुबह 8. 30 बजे तक 133.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।