विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जासूसी के आरोपित की पत्नी बोलीं- हनीट्रैप में फंसे पति... सरकार बरते रहम, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से मिले अवार्ड दिखाए

Published: Mon, 17 Mar 2025 03:57 PM (IST)

Agra News जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के चार्जमैन रविंद्र कुमार की पत्नी ने उनके ऊपर लगे आरोपों ...और पढ़ें

जासूसी के आरोपित रविंद्र और उनके अवार्ड दिखातीं उनकी पत्नी।
जासूसी के आरोपित रविंद्र और उनके अवार्ड दिखातीं उनकी पत्नी।

HighLights

  1. पत्नी ने फिर कहा, हनीट्रैप का है मामला, पति को फंसाया जा रहा
  2. लखनऊ जा सकते हैं जासूसी के आरोपित रविंद्र के स्वजन

जागरण संवाददाता, आगरा। जासूसी के आरोपित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के चार्जमैन रविंद्र कुमार पर लगे आरोपों को स्वजन सिरे से खारिज कर रहे हैं। पत्नी ने फिर कहा पति हनीट्रैप का शिकार हुए हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। अंतिम सांस तक पति को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लडूंगीं। सरकार से अपील है कि वह रहम बरतें। पत्नी अन्य स्वजन के साथ जल्द लखनऊ जा सकती हैं। कुछ अधिवक्ताओं से भी उनकी केस के संबंध में वार्ता हुई है।

आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने फिरोजाबाद के हजरतपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के चार्जमैन बुंदु कटरा में रहने वाले रविंद्र कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। उन पर आइएसआइ की महिला एजेंट को ऑर्डिनेंस फैक्टी से जुड़ी जरूरी सूचनाएं देने का आरोप है। पत्नी ने कहा कि पति हनीट्रैप का शिकार हुए हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है।

पति को मिले अवार्ड दिखातीं उनकी पत्नी।

सरकार पति के प्रति रहम बरते

पत्नी ने कहा, कि मेरी सरकार से अपील है कि वह मामले का संज्ञान ले और पति के प्रति रहम बरते। उन्होंने कहा कि रविंद्र के जेल जाने से अब घर में देखभाल करने वाला कोई नहीं है। आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। लखनऊ जाकर पति की जमानत के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करूंगीं। वहीं इकलौते बेटे की गिरफ्तारी से बुजुर्ग मां रेशम देवी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि मेरे पति देवीदयाल ने अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। मेरा बेटा गलत काम नहीं कर सकता है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बेस्ट कर्मचारी थे रविंद्र

पत्नी ने बताया कि पति रविंद्र कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बेस्ट कर्मचारी थे। 2023 में उसे बेस्ट कर्मचारी का अवार्ड मिला। वहीं 2024 में एक्सीलेंस एवार्ड मिला। स्वजन ने कहा कि साथी कर्मचारियों को भी विश्वास नहीं है कि रविंद्र ऐसा कर सकता है।

पूरा परिवार देश की सेवा में लगा

जासूसी के आरोपित रविंद्र का पूरा परिवार देश सेवा में लगा है। पिता और ताऊ सेना की वर्कशाप 509 में तैनात थे। ताऊ के दो बेटों को भी इसी वर्कशाप में तैनाती मिली। इनके एक बेटे सेवानिवृत्त हो चुके हैं, वहीं छोटे बेटे वर्तमान में भी तैनात हैं। ताऊ का एक बेटा भी इसी वर्कशाप से सेवानिवृत्त हैं।

ये भी पढ़ेंः Hathras Rape Case: तो बच्ची को पोखर में डुबाकर मार देता अमन खां... 7 वर्ष पहले भी किया था दुष्कर्म का प्रयास

ये भी पढ़ेंः गगनयान मिशन को खतरा? पाक जासूस के पिता थे सेना में, बेटे की करतूत ने सभी को कर दिया हैरान; पत्नी ने बताई ये बात

भाईदूज पर बहन नहीं कर पाईं टीका

जासूसी के आरोपित रविंद्र कुमार को एटीएस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही परिवार में मायूसी छाई हुई है। बहन भी घर पर ही हैं। आरोपित भाई के जेल जाने के कारण वह उसे भाईदूज पर टीका नहीं कर सकीं। पत्नी ने बताया कि वह भी अपने मायके नहीं गईं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।