विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh News: 20 साल पहले बहन के देवर ने फेंका था एसिड, अलीगढ़ पुलिस ने अब गिरफ्तार किया आरोपित

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Updated: Sun, 29 Oct 2023 02:18 PM (IST)

आगरा में एत्माद्दौला क्षेत्र के पीलाखार स्थित अग्रसेनपुरम की रहने वाली रुकैया ने जनवरी में आगरा जोन के पूर्व एडीजी राजीव कृष्ण से मिली थीं। इसी दौरान ...और पढ़ें

Aligarh News: 20 वर्ष पहले आगरा की महिला पर तेजाब फेंकने का आरोपित दबोचा
Aligarh News: 20 वर्ष पहले आगरा की महिला पर तेजाब फेंकने का आरोपित दबोचा

HighLights

  1. आगरा के एत्माद्दौला थाने में हुआ था मुकदमा, बाद में अलीगढ़ हुआ स्थानांतरित
  2. तेजाब फेंकने से महिला का चेहरा और शरीर झुलस गया था

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आगरा की महिला पर तेजाब फेंकने के आरोपित को रोरावर पुलिस ने शुक्रवार देररात गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 20 वर्ष पुरानी है।

एडीजी आगरा के आदेश पर आगरा के एत्माद्दौला थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। बाद में इसकी विवेचना अलीगढ़ स्थानांतरित की गई। 

ये भी पढ़ेंः Mathura Crime News: यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में ई-रिक्शा चालक को गोली मारी, जानिए आखिर क्याें हुआ ये एनकाउंटर

वर्ष 2014 में शीरोज हैंग आउट कैफे से जुड़कर जीने की राह मिली। एडीजी के आदेश अगले दिन मुकदमा पंजीकृत हो गया। चूंकि घटनास्थल अलीगढ़ का था तो कुछ माह बाद मुकदमा यहां स्थानांतरित किया गया। फिलहाल इसकी विवेचना रोरावर थाने से चल रही है। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि नगला मसानी निवासी आरोपित आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को इसे अदालत में पेश किया जाएगा।

युवती की हत्या के आरोपित प्रेमी को भेजा जेल

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के गांव बरेहती में युवती की हत्या के आरोपित प्रेमी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। बरेहती निवासी किसान की 23 वर्षीय बेटी बुधवार रात को अपनी भाभी व छोटी बहन के साथ शौच के लिए खेत पर गई थी। कुछ देर बाद घर के पास खेत में धान के पुआल में उसका शव मिला था।

युवती ने भाई में अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कराया। शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही संजीव कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपित ने जुर्म कबूल लिया। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवती से आरोपित संजीव के प्रेम संबंध थे। मई में संजीव की शादी हो गई। इसके बाद भी वह युवती से बात करता था।

ये भी पढ़ेंः Agra News: बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड; कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बेटी समेत गिरफ्तार, पढ़िए अब तक की अपडेट

चार दिसंबर को युवती की शादी होनी थी। इससे नाराज संजीव युवती पर शादी न करने का दबाव बना रहा था। उसने युवती को फोन करके उसी के मकान के पीछे बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपित को जेल भेज दिया है।