Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ MLC चुनाव: भाजपा की बूथ पर 40 कार्यकर्ताओं की रणनीति, सपा भी तैयार

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 12:39 PM (IST)

    भाजपा ने आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को दोबारा प्रत्याशी बनाया है, जिसके लिए पार्टी ने हर बूथ पर 40 कार्यकर्ताओं की ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. भाजपा ने आगरा खंड स्नातक एमएलसी के लिए दांव लगाया।

    2. प्रत्येक बूथ पर 40 कार्यकर्ता संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की कमान।

    3. सपा प्रत्याशी शशांक यादव भी तैयारियों में जुटे, जिलाध्यक्ष कमान संभाले।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। प्रदेश में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की भले ही चुनाव आयोग द्वारा अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन राजनीतिक दलों में सियासी हलचल तेज हो गई है।

    आगरा खंड स्नातक एमएलसी के लिए एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह पर भाजपा ने दूसरी बार दांव लगाया है। वहीं सपा ने एटा के दिवंगत कद्दावर नेता व पूर्व विधायक अनिल कुमार सिंह यादव के छोटे पुत्र शशांक यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

    स्नातक एमएलसी के लिए एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह पर दोबारा चला है दांव

    भाजपा ने इस चुनाव काे फतेह करने के लिए अचूक रणनीति तैयार की है। जिले में एक बूथ पर 40 कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन की कमान संभालेंगे। जिला व महानगर चुनाव प्रभारी इन पर निगरानी रखेंगे। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार के लिए उतारा जाएगा।

    जिले में अब तक 38 हजार है मतदाता, 37 बिल्डिंगों को बनाया जाएगा मतदान केंद्र

    स्नातक एमएलसी के लिए अब तक जिले में 38 हजार मतदाता है। सभी सातों विधानसभाओं में मतदान केंद्र के लिए 37 भवनों का चयन किया जाएगा। प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ सुबह से ही क्षेत्र भ्रमण पर निकलते हैं। बीच बीच में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी करते हैं।

    वे चुनाव के जिला प्रभारी हरेंद्र सिंह व गौरव शर्मा व महानगर प्रभारी सुरेश शर्मा व सहायक प्रभारी गुनीत मित्तल व तपेंद्र सारस्वत से बूथ स्तर पर चुनाव प्रबंधन की कमान सौंपने वाले मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं का फीड बैक लेते हैं

    खबरें और भी

    बूथ प्रभारी, पाेलिंग एजेंट के जिला व महानगर अध्यक्ष नाम किए तय

    भाजपा ने बूथ कमेटी में बुथ प्रभारी, पोलिंग एजेंट, पन्ना प्रमुख, विधानसभा व जिला संयाेजकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इनमें से कुछ विधानसभाओं पर कार्यकर्ताओं के नाम भी तय कर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: 30 जिलों में चलेगी 70 KM की स्पीड से तेज हवाएं, 32 में वज्रपात

    सपा प्रत्याशी शशांक भी तैयारियों में जुटे, जिलाध्यक्ष ने संभाली है कमान

    वहीं सपा प्रत्याशी शंशाक यादव की पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में जुटाया गया है। जिला महासचिव मनोज यादव ने बताया है कि आगरा खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी शशांक यादव व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डा. प्रकाश गुप्ता के भ्रमण कार्यक्रम समय समय पर लगते हैं। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। मतदाता सूची बनाने वाली टीम ही कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सीबीएसई की नई व्यवस्था: अब नौवीं-दसवीं में तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य; 1 जुलाई से बदलाव

    बन सकते हैं मतदाता

    भाजपा ने मतदाता बनाने का काम अभी भी जारी रखा है। राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में काम चल रहा है। अगर कोई स्नातक मतदाता अपना नाम वोट नहीं बना पाए हैं, वे अपना आधा कार्ड, स्नातक की अंक तालिका की छाया प्रति व एक फोटा देकर मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए पार्टी ने वाट्सएप नंबर भी जारी किया है।