'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' संग मिलकर युवक ने ठगे स्टूडेंट्स, अलीगढ़ में B.Ed दाखिले के नाम पर किया फर्जीवाड़ा
नीरज और उसकी गर्लफ्रेंड किरण प्रजापति ने अलीगढ़ के धर्म समाज महाविद्यालय में बीएड दाखिले के नाम पर नौ से अधिक छात्राओं से 60 हजार से ज्यादा की ठगी की। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बीएड दाखिले के नाम पर छात्रों से ठगी
युवक नीरज और गर्लफ्रेंड किरण प्रजापति ने किया फर्जीवाड़ा
अलीगढ़ में 9 से अधिक छात्राओं से 60 हजार लूटे
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शहर के प्रमुख कालेजों में शामिल धर्म समाज महाविद्यालय में बीएड में प्रवेश दिलाने के लिए नाम एक शातिर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर नौ से अधिक छात्राओं 60 हजार से अधिक रुपये की ठगी कर ली। दाखिला न होने पर छात्राओं ने आरोपित को कई बार टोका, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
इस मामले में गांधीपार्क थाने में दो मुकदमा पंजीकृत किए गए हैं। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद और पीड़िताएं भी सामने आ रही हैं। पुलिस सभी की ओर से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में लगी है, ताकि ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दंडित किया जा सके।
नौ से अधिक छात्राओं को बनाया निशाना, 60 हजार से अधिक लिए
बरला क्षेत्र के भवीगढ़ निवासी मंजू कुशवाह ने गांधीपार्क थाने में दर्ज मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि बीएड में प्रवेश के दौरान उसकी मुलाकात मुस्कान यादव के माध्यम से बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के लालगढ़ी निवासी नीरज से हुई। नीरज ने स्वयं को डीएस कॉलेज का पूर्व छात्र बताते हुए कालेज में अच्छी पकड़ होने का दावा करते हुए दाखिला दिलाने का भरोसा दिया।
यही नहीं आरोपित ने अन्य छात्राओं का दाखिला कराने का भी वायदा किया। उसी बातों में आकर ग्रिजेश, मंजू, किरन, ज्योति, प्रीति, तनीषा, कृष्णा, विशाखा और कविता समेत कई छात्राओं से अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन और नकद रुपये लिए। किसी से 791 रुपये तो किसी से 18 हजार रुपये से अधिक की रकम ली गई।
खबरें और भी
पीड़िताओं की शिकायत पर दो मुकदमा, गर्लफ्रेंड सहित तीन नामजद
आरोपित ने किरन प्रजापति और जतिन कुशवाह के नाम से बने बारकोड पर भी रुपये ट्रांसफर कराए। यही नहीं प्रत्येक छात्रा से दो-दो हजार रुपये नकद भी वसूले। आरोप है कि छात्राओं को डीएस कालेज की फर्जी पे-स्लिप भी थमा दी गई। रुपये लेने के बावजूद किसी का प्रवेश न होने पर छात्राओं ने आरोपित से संपर्क किया तो फोन उठाना ही बंद कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में दो छात्राओं ने मुख्य आरोपित नीरज के अलावा किरन प्रजापति और जतिन कुशवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें किरन प्रजापति दिल्ली में रहती है। नीरज की वह गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। छात्राओं से 50 से 60 हजार रुपये की ठगी होने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें- 'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', सपा के गढ़ में गरजे सीएम योगी; मैनपुरी में 682 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत
जन्म दिन की दी थी बधाई
नीरज और किरन प्रजापति गर्लफ्रेंड हैं इसकी जानकारी छात्राओं को नीरज कर स्टेटस देखकर पता चला। जन्म दिन पर किरन ने उसे बधाई दी थी।
यह भी पढ़ें- CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, यूपी में उच्च शिक्षा के 1.28 लाख टीचर्स सहित 10 लाख को मिलेगी सुविधा
एसओ के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। और पीड़िताएं भी सामने आ रही हैं। सभी की ओर से मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।