Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में बड़ा खुलासा: दिल्ली से किशोरी का अपहरण कर मतांतरण और निकाह की साजिश, 5 गिरफ्तार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:00 AM (IST)

    अलीगढ़ में दिल्ली से लाई गई एक हिंदू किशोरी का मतांतरण कर निकाह कराने के प्रयास में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नेटव ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली से लाई गई हिंदू किशोरी का मतांतरण प्रयास।

    2. अलीगढ़ में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    3. अंतरराज्यीय नेटवर्क और बांग्लादेश कनेक्शन की जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दिल्ली से हिंदू किशोरी को बहला-फुसलाकर लाने, उसका मतांतरण कर निकाह कराने के प्रयास में पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पीड़िता का कथित आधार कार्ड भी बरामद किया है। अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।

    तमिलनाडु की पीड़िता का भाई दक्षिणी दिल्ली के सराय काले खां में रहकर काम करता है। उसका आरोप है कि दिल्ली में ही गुर्जर चौक स्थित किराये के मकान में रहने वाला सफीक पिछले छह वर्षों से उसकी बहन को अपने प्रभाव में लेकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। किशोरी को बहला-फुसलाकर वह अलीगढ़ ले आया। बीते मंगलवार को उसका मतांतरण कर निकाह कराने की तैयारी थी।

    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। बुधवार को पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपित सफीक, उसकी मां आमना, पिता कोतवाल, बानो व मस्जिद के मौलवी मोहम्मद तैयफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में भौंकने पर पालतू कुत्ते की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हुआ फरार 

    सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि सफीक, आमना, कोतवाल, बानो और मौलवी मोहम्मद तैयफ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के संभावित अंतरराज्यीय नेटवर्क, बांग्लादेश कनेक्शन व संगठित मतांतरण गिरोह से जुड़े होने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी