Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में भौंकने पर पालतू कुत्ते की गोली मारकर की हत्या, आरोपी हुआ फरार 

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:47 AM (IST)

    अलीगढ़ में एक युवक ने पालतू कुत्ते के भौंकने पर लाइसेंसी रिवाल्वर से उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। विरोध करने पर उसने गृहस्वामी के बेटे को भी ग ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. पालतू कुत्ते के भौंकने पर युवक ने मारी गोली।

    2. विरोध करने पर गृहस्वामी के बेटे को भी किया घायल।

    3. आरोपी रिवाल्वर लहराते हुए मौके से हुआ फरार।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पालतू कुत्ते के भौंकने पर आगबबूला हुए युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। विरोध करने पर गृहस्वामी के बेटे को गोली मार दी। इसके बाद कुत्ते को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

    घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। गुरुवार शाम हुई घटना के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। विश्वप्रताप उर्फ विस्सू ने जंगल में फार्म हाउस बना रखा है। गुरुवार शाम वह बाइक पर गांव से फार्म हाउस जा रहा था। हरिओम शर्मा के घर के बाहर पहुंचने पर उनका पालतू कुत्ता भौंकने लगा। इससे विस्सू भड़क गया और गाली देने लगा।

    हरिओम के पुत्र विकास ने समझाया तो आरोपित ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग की। विरोध करने पर विकास के दाएं पैर में गोली मार दी। कुत्ता भौंकने लगा तो आरोपित ने उसे भी गोली मार दी। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित रिवाल्वर लहराते हुए फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने में 970 करोड़ खर्च, धंस रहीं हैं नई बनी सड़कें; अब करेगी समिति जांच

    घायल विकास शर्मा को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।