अलीगढ़ में उधर के पैसे मांगने पर कपड़ा कारोबारी की हत्या, नहर किनारे झाड़ियों में फेंका शव
अलीगढ़ में उधार के रुपये न चुकाने पड़े, इसलिए दोस्त ने कपड़ा कारोबारी अब्दुल्ला की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दोस्त ने उधार के रुपये न चुकाने पर की हत्या।
लोहे की रॉड से मारकर शव नहर में फेंका गया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी शब्बीर को गिरफ्तार किया, अन्य फरार।
संवाद सूत्र, अलीगढ़। उधार के रुपये चुकाने से बचने के लिए दोस्त ही कपड़ा कारोबारी का हत्यारा बन गया। ऊपरकोट निवासी अब्दुल्ला को रुपये देने के बहाने घर बुलाया गया, जहां लोहे की रॉड से उसकी हत्या कर शव हरदुआगंज क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।
पुलिस ने कुछ ही घंटे में वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपित शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। कारोबारी सपा नेता अब्दुल हमीद घोषी के भांजे दामाद थे।
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव हकीमगढ़ी के निकट रजबहा की झाड़ियों में रविवार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिला था। सूचना पर हरदुआगंज पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव की पहचान पानी की टंकी ऊपरकोट निवासी अब्दुल्ला के रूप में हुई।
अब्दुल्ला की ऊपरकोट पर चंदन शहीद रोड पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। उनकी दुकान के सामने ही भुजपुरा में डबल टावर वाली गली निवासी शब्बीर की कास्मेटिक की दुकान है। जान पहचान होने पर दोनों के बीच रुपयों का लेन-देन चलता था।
शब्बीर ने अब्दुल्ला से रुपये उधार लिए थे, अब्दुल्ला उससे रुपये वापस मांग रहे थे, लेकिन वह बार-बार टाल रहा था। आरोप है कि शनिवार रात 10 बजे शब्बीर, उसका भाई ताहिर व पिता खलील रुपये वापस करने के बहाने अब्दुल्ला को घर से बुलाकर ले गए। अब्दुल्ला के बेटे अब्दल राजिक ने हरदुआगंज थाने में इस मामले की रिपोर्ट शब्बीर, ताहिर, खलील के अलावा शब्बीर के तीन साले और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
खबरें और भी
पत्नी के उपचार को मांगे थे रुपये
अब्दुल्ला की पत्नी जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। उनके उपचार के लिए शब्बीर से रुपये मांगे थे। इसके चलते ही शब्बीर ने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: सावन के पहले सोमवार पर भारी वाहनों की नो एंट्री, कई रूटों पर बदला रोडवेज बस संचालन
3.65 लाख बने हत्या का करण, साले की मदद से कार में रखकर फेंका शव
पुलिस के अनुसार पूछताछ में शब्बीर ने बताया कि उसने 16 माह पूर्व पहले अब्दुल्ला से दो लाख रुपये उधार लिए थे। जिसका ब्याज सहित चार लाख 30 हजार रुपये उधार हो गया था। 65000 रुपये अब्दुल्ला को दे चुका था।
शनिवार को अब्दुल्ला को अपने घर पर पैसे देने के बहाने बुलाया था, जहां पर लोहे की राड सिर पर मारकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के उद्देश्य से अपने साले शाहरुख व अल्फेज को बुलाया और उनकी आल्टो गाड़ी में शव को रखकर हकीमगढ़ी पुलिया के पास खेत में उसी रात में फेंक दिया था।
विवेचना के दौरान मुख्य आरोपित शब्बीर की भूमिका सामने आई थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शब्बीर का साला सिकंदराराऊ निवासी शाहरुख फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज भी हत्या का पर्दाफाश करने में मददगार बने।
अनिवेष, सीओ अतरौली