Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़: सावन के पहले सोमवार पर भारी वाहनों की नो एंट्री, कई रूटों पर बदला रोडवेज बस संचालन

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:32 PM (GMT+05:30)

    श्रावण मास के पहले सोमवार को अलीगढ़ में शिव भक्तों की भीड़ के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। 3 अगस्त तक शहर में भारी और व्यावसायिक ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. श्रावण के पहले सोमवार को अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन।

    2. 31 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

    3. खैरेश्वर मंदिर और प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात प्रबंध।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 31 जुलाई की रात आठ बजे से शुरू होकर तीन अगस्त को पर्व समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

    इस दौरान शहर और खैरेश्वर मंदिर की ओर आने वाले अधिकांश भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वाहनों को विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

    तीन अगस्त तक खैरेश्वर मंदिर व प्रमुख मार्गों पर रहेगा विशेष यातायात प्रबंध

    यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली, खुर्जा, खैर, टप्पल, इगलास, मथुरा, आगरा, एटा, कानपुर, अतरौली और बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन रूट निर्धारित किए गए हैं। शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहने के दौरान इन वाहनों को गभाना, दौरऊ मोड़, गौमत, जट्टारी, यमुना एक्सप्रेस-वे, गोंडा, इगलास, सासनी और अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश

    कई रूटों से रोडवेज बसों का संचालन भी बदला

    • रोडवेज और निजी बसों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। खैरेश्वर चौराहा, भांकरी, आगरा चेंजर, मथुरा चेंजर और अन्य प्रमुख स्थानों से शहर के अंदर रोडवेज बसों का प्रवेश बंद रहेगा
    • वहीं इगलास, सासनी और खैर रूट की निजी बसों का संचालन भी निर्धारित वैकल्पिक स्थानों से कराया जाएगा
    • यातायात व्यवस्था के तहत सारसौल चौराहे से नादा पुल-खैरेश्वर मंदिर, एटा चुंगी से दुबे का पड़ाव होते हुए कंपनी बाग चौराहा तथा हरिदासपुर कट से खैरेश्वर चौराहे तक नो-ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है

    एसपी यातायात प्रवीण कुमार ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। हालांकि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को सभी प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है।

    यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में पता और मोबाइल नंबर अपडेट करना आसान, घर बैठे नए ऐप पर फॉलो करें ये स्टेप्स

    खबरें और भी