Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओलंपिक से बाहर होने पर BJP कार्यकर्ता ने Vinesh Phogat पर की अमर्यादित टिप्पणी, शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 09:09 PM (IST)

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पर यूपी में अलीगढ़ जिले के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इसे लेकर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज किय ...और पढ़ें

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट - फाइल फोटो।
    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट - फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट से जुड़ी फेसबुक पोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ता विशाल वार्ष्णेय ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में जाट समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। थाने में नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया, जिसके बाद लोग शांत हुए। दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में लोग थाना क्वार्सी के बाहर इकट्ठा हो गए।

    उनके हाथों में तख्तियां थीं। लोग नारे लगाते हुए थाने पहुंचे, जहां इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा को तहरीर दी। जाट वंशावली संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने मुकदमा पंजीकृत कराया। कहा है, बुधवार रात 10 बजे वह फेसबुक चला रहे थे। जहां ओलिंपिक खेलों में देश के खिलाड़ियों की स्पर्धा पर संदेश चल रहे थे।

    वहां वरुण वार्ष्णेय की पोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ता विशाल वार्ष्णेय ने विनेश फोगाट के विरुद्ध अमर्यादित व अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट किया। इससे मानसिक व भावनात्मक आघात पहुंचा है। यह विनेश ही नहीं, बल्कि जाट समाज व देश की प्रत्येक महिला, खिलाड़ी सहित राष्ट्र व तिरंगे का अपमान है। इंस्पेक्टर के अनुसार विशाल वार्ष्णेय के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

    विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से खेल प्रेमी दुखी

    पेरिस ओलिंपिक में रजत पक्का करने के बाद पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने से हर कोई स्तब्ध है। कुश्ती संघ, पहलवानों व राजनीतिक दलों ने इस पर दुख जताया है। सभी ने फोगाट का साहस भी बढ़ाया है। ओलिंपिक में भारत को अभी तक तीन पदक मिले हैं।

    खबरें और भी

    महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पक्का किया था और स्वर्ण पदक के करीब पहुंच गई थीं। फाइनल मुकाबले से पूर्व ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। उन्हें रजत से भी हाथ धोना पड़ा। इससे खेल प्रेमी ही नहीं, पूरे भारत को झटका लगा है। बुधवार को जैसे ही उनके अयोग्य ठहराए जाने की खबरें मिलीं हर कोई सन्न रह गया। 

    ओलिंपिक के नियम अलग हैं, अन्यथा पहले दिन वजन के बाद कई अयोग्य नहीं ठहराया जाता। इतने बड़े इवेंट में खेलते समय नियमों का ध्यान रखना चाहिए था। भारत चौधरी, राष्ट्रीय पहलवान फोटो) भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का पेरिस में शानदार प्रदर्शन रहा। हर कोई स्वर्ण पदक मिलने की उम्मीद लगाए हुए था, मगर अयोग्य ठहराए जाने से सभी को दुख पहुंचा है। - बबलू पहलवान, शांतिकुंज अखाड़ा

    विनेश के अयोग्य घोषित होने से पूरे देश की भावनाएं आहत हुई हैं। वे बेटियों के लिए आदर्श हैं। ओलिंपिक में ऐसी लापरवाही उनके स्तर से की गई। इससे भी हर कोई हैरान है। गीतांजलि शर्मा, अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ विनेश ने कुश्ती में भारत का नाम रोशन किया। ओलिंपिक से उनके स्वर्ण जीतने का हर कोई बेचैनी से इंतजार कर रहा था। अयोग्य घोषित होने से हर कोई दुखी है। - भगत सिंह बाबा, सचिव जिला कुश्ती संघ

    ये भी पढ़ें - 

    Vinesh Phogat: डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, मिलने गए कोच को दिया दिलेरी भरा जवाब