Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में स्वीमिंग पूल में छात्रों को बंधक बनाने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया पिस्टल और जिंदा कारतूस

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 04:22 PM (IST)

    अलीगढ़ के गौंडा क्षेत्र में एक स्वीमिंग पूल में अवैध पिस्टल के बल पर तीन छात्रों को बंधक बनाने के मुख्य आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अलीगढ़ में स्वीमिंग पूल में छात्रों को बनाया बंधक।

    2. मुख्य आरोपी राहुल गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद।

    3. पुलिस ने छात्रों को सुरक्षित रेस्क्यू कर मामला दर्ज किया।


    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। थाना गौंडा क्षेत्र के बोल्ला मजूपुर स्थित एक स्वीमिंग पूल में तीन छात्रों को अवैध पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तीनों छात्रों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि बोल्ला मजूपुर स्थित एक स्वीमिंग पूल, जिसका संचालन राहुल और उसके साथी करते हैं, वहां तीन विद्यार्थियों को अवैध हथियार दिखाकर बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही थाना गोंडा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों छात्रों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया।

    पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि आरोपी राहुल के भाई, जो स्वयं को सेना में कार्यरत बताते हैं, द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस संबंध में अलग से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पुलिस के अनुसार राहुल का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में अवैध कॉलोनियों पर एडीए का शिकंजा, 15 बीघा भूमि पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त