Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में खिलौना निकालने के चक्कर में पानी भरे ड्रम में गिरा ढाई साल का मासूम, डूबने से मौत

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 11:49 PM (IST)

    अलीगढ़ में आंगन में खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत हो गई। खिलौना निकालने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ, ...और पढ़ें

    कौटल का फाइल फोटो

    कौटल का फाइल फोटो

    HighLights

    1. ढाई वर्षीय मासूम कौटल की पानी के ड्रम में डूबकर मौत।

    2. खिलौना निकालने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन, सिर पानी में डूबा।

    3. मां के पहुंचने तक देर हो चुकी थी, अस्पताल में मृत घोषित।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बच्चों की देखरेख में जरा सी अनदेखी भारी पड़ जाती है। घर के आंगन में खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मृत्यु हो गई। उसका खिलौना ड्रम में गिर गया था। इसे निकालने के प्रयास में झांका तो संतुलन बिगड़ गया। उसका कमर तक का हिस्सा ड्रम में लटक गया।

    सिर पानी में डूब गया। साथ खेल रहे पांच वर्षीय भाई के जानकारी देने पर मां आई, तब तक देर हो चुकी थी। आंगन में दो भाई ही थे। मां दरवाजे के पास बिजली विभाग के कर्मचारियों से मीटर बदलवा रही थी। गाड़ी चालक संजय गुरुवार सुबह काम पर चले गए थे।

    घर में पत्नी सावित्री, बड़ा बेटा पांच वर्षीय यशवीर और छोटा बेटा ढाई वर्षीय कौटल थे। तीनों आंगन में थे। मां घरेलू काम कर रही थी, दोनों भाई खेल रहे थे। आंगन में पानी से भरा ड्रम रखा था।

    दोपहर करीब एक बजे बिजली का मीटर बदलने के लिए कर्मचारी घर पहुंचे तो सावित्री गेट पर आ गईं। कुछ देर बाद ही यशवीर मां के पास आया और छोटे भाई के गिरने की जानकारी दी। मां आंगन में पहुंची तो कौटल लटका हुआ था। सिर पानी डूबा हुआ था। इसे बाहर निकाला तो बेहोश हो चुका था। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़: आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, फायर ब्रिगेड टीम ने टाला बड़ा हादसा

    खबरें और भी