Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़: दिल्ली में ट्रेनों से जंतर मंतर पर जाने वालों पर नजर, आज भी निरस्त रही पैसेंजर ट्रेन

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 02:44 PM (IST)

    अलीगढ़ से दिल्ली के जंतर मंतर जाने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जिसके चलते पिछले चार दिनों से पैसेंजर ट्रेनें निरस्त हैं। खुफिया रिपोर्ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दिल्ली जंतर मंतर जाने वालों पर रेलवे की कड़ी नजर।

    2. खुफिया रिपोर्ट के बाद पैसेंजर ट्रेनें चार दिन से बंद।

    3. अलीगढ़, टूंडला, हाथरस से 10 ट्रेनें शनिवार को भी निरस्त।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में भाग लेने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। साहिबाबाद में मालगाड़ी के पटरियों से उतरने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन तो दिल्ली के लिए जा रही है लेकिन पैसेंजर ट्रेन चार दिन से बंद हैं।

    खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक रेल प्रशासन को आशंका है कि पैसेंजर ट्रेनों से भीड़ अधिक पहुंच सकती है। इसलिए पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाई जा रही हैं। चर्चा है कि यह तब तक नहीं चलेंगी जब तक धरना जारी रहेगा।

    रिपोर्ट के आधार पर रेलवे पुलिस के जवान पूरी तरह सतर्कता बरत रहे हैं। शनिवार को भी टूंडला, हाथरस और अलीगढ़ से दिल्ली की और जाने वाली 10 पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में परिजनों ने बेटी की हत्या कर रात के अंधेरे में जला दिया शव, इलाके में सनसनी