Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का बड़ा कदम, अलीगढ़ मंडल में बसपा संगठन में बदलाव

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 03:33 PM (IST)

    मायावती ने विधानसभा चुनाव से पहले अलीगढ़ मंडल में बसपा पदाधिकारियों में फेरबदल किया है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कुछ नेताओं की जिम्मेदारियां ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा अलीगढ़ मंडल पर पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया है। कुछ की जिम्मेदारी बढ़ाई गई हैं तो कुछ की सीमित भी की गई हैं। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए रविवार रात करीब 10.30 बजे लखनऊ से फोल्डर जारी किया गया है। 

    आगरा से विक्रम सिंह जाटव, कासगंज से अनिल बघेल, अलीगढ़ से विजेंद्र सिंह विक्रम, सुरेश गौतम एडवोकेट, मनीष अहमद गाजी, रणबीर सिंह कश्यप एवं राजू रामरतन एटा को अलीगढ़ मंडल जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    हरेंद्र अब हाथरस जिला की कमान संभालेंगे

    अलीगढ़ जिला में अशोक सिंह एडवोकेट व मोरध्वज कुशवाहा गतिविधियों को संभालेंगे। हरेंद्र जिला अलीगढ़ देख रहे थे, अब ये हाथरस जिला की कमान संभालेंगे। मुनीश अहमद गाजी अभी पूरा मंडल देख रहे थे, ये अब अलीगढ़ व हाथरस जनपद का संगठनात्मक कार्य देखेंगे। इनके साथ सुरेश गौतम एडवोकेट को भी अलीगढ़ व हाथरस की जिम्मेदारी दी है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में रेडियो ऑपरेटर का ग्रांड वेलकम: 8 लग्जरी कारों और 50 बाइकों का काफिला, 25 KM तक निकला जुलूस

    सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। कहा कि वे बसपा नीतियों व डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें- आईपीएल खेलकर स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ लौटे, जल्द बनाएंगे एक और आशियाना