विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी में डेढ़ करोड़ खर्च, फिर भी 50 लाख दहेज को लेकर विवाहिता को घर से निकाला... लात मारकर गिराया गर्भ

Published: Tue, 14 Jan 2025 10:16 PM (IST)

अलीगढ़ में एक विवाहिता को 50 लाख रुपये के दहेज के लिए ससुराल से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं ...और पढ़ें

50 लाख दहेज को लेकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।
50 लाख दहेज को लेकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ में 50 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, महिला के पेट पर लात मारकर उसका गर्भ भी गिरा दिया।

विवाहिता का कहना है कि निकाह में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद ससुरालियों ने दहेज में 50 लाख रुपये की मांग कर दी। इसे लेकर एक महिला से मारपीट की। मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

ढाई साल पहले दोनों की हुई थी शादी

सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाके की महिला का निकाह क्षेत्र के ही मुदस्सिर से 20 मई 2022 को हुआ था। विवाहिता का कहना है कि नकदी, आभूषण व अन्य सामान समेत दिया, जिस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। पति का भाई आए दिन छेड़छाड़ करता था।

इसे भी पढ़ें- 'तलाक, तलाक, तलाक...', पत्नी ने नहीं करवाई भ्रूण जांच तो पति ने घर से निकाला

पीड़िता बोली- ससुरालीजन मारपीट करते, शिकायत न करने की धमकी देते

पीड़िता ने बताया कि अगर शिकायत करती तो उससे मारपीट की जाती थी। झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। दो माह पहले आरोपितों ने मिलकर महिला को पीटा भी था। उस समय वह दो माह की गर्भवती थी।

आरोपियों ने पेट पर लात मारकर गर्भ गिरा दिया- पीड़ित महिला

आरोप है कि बच्चा गिराने के लिए पेट पर लात मारी। जबरन अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार ने बताया कि महिला के शौहर मुदस्सिर व अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- किराया लेने महिला के घर पहुंचा चालक, कपड़े बदलते देख नीयत बदली; रात 11 बजे हुई घटना से हड़कंप

फोन पर ही पति ने दिया था तीन तलाक

इससे पहले दहेज में कार न मिलने पर शौहर ने सऊदी अरब से फोन पर पत्नी को तीन तलाक बोल दिया था। इसका नोटिस भी भेजा था। पुलिस ने शौहर व तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ की महक खान के अनुसार, छह मार्च को धौर्रा माफी के मुहम्मद रिजवान से निकाह हुआ था।

ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कार की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच शौहर सऊदी अरब में नौकरी करने चला गया। इसके बाद से ससुरालियों ने घर में घुसने नहीं दिया। आरोप है कि शौहर ने फोन पर तीन तलाक बोल दिया है।

इसे भी पढ़ें- Gonda News : विवाहिता को घर से निकाला, मोबाइल पर दे दिया तीन तलाक- पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।