Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ नगर निगम में तबादला एक्सप्रेस: छह अधिकारी बदले, नए चेहरों की तैनाती

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:26 AM (IST)

    अलीगढ़ नगर निगम में सोमवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए, जिसमें छह अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नगर निगम में सोमवार को तबादला एक्सप्रेस ने जमकर फर्राटा भरा। अधिकारी स्तर पर छह लोगों का स्थानांतरण हो गया। वहीं जलकल विभाग में दो अधिकारियों सहायक अभियंता व अवर अभियंता का आगमन भी हुआ है। नगर निगम में लंबे समय से नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद से कार्यमुक्त चल रहे डा. मुकेश कुमार का प्रमोशन के साथ स्थानांतरण हुआ है। उनको वाराणसी में सीएमओ बनाकर भेजा गया है।

    डॉ. मुकेश बने सीएमओ व अपर नगर आयुक्त राकेश यादव जाएंगे आगरा

    वहीं अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को आगरा स्थानांतरित किया गया है। नगर निगम में मुख्य अभियंता के पद पर बीके सिंह छह महीने पहले ही आए थे। उनको स्थानांतरित कर आगरा मुख्यालय बुला लिया गया है। इनके अलावा पथप्रकाश विभाग में अवर अभियंता रोहित पांडेय काे इसी पद पर वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में राजमिस्त्री के पोते पवन ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग पास की PCS परीक्षा, बने सहायक आयुक्त राज्य कर

    छह महीने पहले आए मुख्य अभियंता बीके सिंह जाएंगे लखनऊ मुख्यालय

    गृहकर विभाग में कर अधीक्षक कमल को उन्नाव स्थानांतरित किया गया है। नगर स्वास्थ्य विभाग में सफाई इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह का तबादला फतेहपुर सीकरी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जलकल विभाग में पूर्व सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण होने के बाद पद खाली चल रहा था। अब सहायक अभियंता (एई) के साथ अवर अभियंता (जेई) के पद पर तैनाती कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- आईपीएल खेलकर स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ लौटे, जल्द बनाएंगे एक और आशियाना

    खबरें और भी