कानपुर और दिल्ली के बीच सितंबर से चलेंगी दो नई सुपरफास्ट ट्रेनें, चेक करें टाइम टाइम टेबल और रूट
भारतीय रेलवे सितंबर से दिल्ली और कानपुर सेंट्रल के बीच दो नई सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलाएगा।

HighLights
दिल्ली-कानपुर के बीच दो विशेष ट्रेनें चलेंगी।
ट्रेनें 7 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेंगी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल के बीच दो सुपरफास्ट विशेष ट्रेनों का संचालन सितंबर में किया जाएगा। इनके चलने से त्योहारी सीजन में इस रूट का लोड भी कम होगा। ये ट्रेन सात सितंबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएंगी।
नई दिल्ली–कानपुर सेंट्रल आरक्षित विशेष (सुपरफास्ट) सात सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को चलेगी। यह गाड़ी नई दिल्ली से सुबह 07:45 बजे चलेगी। अलीगढ़ से 09:52 बजे, इटावा से 11:55 बजे होते हुए कानपुर सेंट्रल 1:15 बजे पहुंचेगी।
वापसी में संचालन सात सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को होगा। यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल से शाम 3:00 बजे प्रस्थान कर इटावा 4:20 बजे, अलीगढ़ 06:15 बजे, नई दिल्ली रात 8:20 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल–कानपुर सेंट्रल आरक्षित विशेष (सुपरफास्ट) ट्रेन आठ सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को चलेगी।
यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 08:20 बजे प्रस्थान कर, अलीगढ़ 09:52 बजे, इटावा 11:55 बजे व कानपुर सेंट्रल दोपहर 01:15 बजे पहुंचेगी।
वापसी में संचालन आठ सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को होगा। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से तीन बजे प्रस्थान कर इटावा 04:20 बजे, अलीगढ़ 6:15 बजे, आनंद विहार टर्मिनल रात 8:10 बजे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु की स्पेशल ट्रेन नियमित सुपरफास्ट हुई, यात्रियों को कम किराए में मिलेगा कन्फर्म टिकट; यात्रा होगी आरामदायक
यह भी पढ़ें- सुपरफास्ट होगा दिल्ली-हावड़ा रेल कॉरिडोर, चौथी लाइन के लिए 2 महीने में तैयार होगी DPR
