विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु की स्पेशल ट्रेन नियमित सुपरफास्ट हुई, यात्रियों को कम किराए में मिलेगा कन्फर्म टिकट; यात्रा होगी आरामदायक

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 21 Aug 2026 07:14 PM (IST)

दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन अब 1 सितंबर 2026 से नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनेगी, जिससे यात्रियों को कम किराए में कन्फर्म टिकट मिलेंगे। यह नई सेवा से किराया भी कम लगेगा।

बेंगलुरु की स्पेशल ट्रेन एक सितंबर से नियमित सुपरफास्ट हो जाएगी।

 बेंगलुरु की स्पेशल ट्रेन एक सितंबर से नियमित सुपरफास्ट हो जाएगी। 

HighLights

  1. एक सितंबर से दानापुर-बेंगलुरु विशेष ट्रेन का बदल जाएगा गाड़ी नंबर

  2. नियमित चलने पर 200-600 रुपये घट जाएगा अलग श्रेणियों में किराया

  3. उत्तर भारत से दक्षिण भारत की यात्रा करने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर भारत से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। दानापुर से एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 03251/03252 को अब नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस बना दिया गया है। आगामी एक सितंबर 2026 से यह ट्रेन नए नंबर 22365/22366 के साथ प्रतिदिन चलेगी।

प्रयागराज छिवकी स्टेशन से होकर जाएगी 

दानापुर से प्रतिदिन दोपहर 02:45 बजे चलेगी, रात 08:25 बजे प्रयागराज छिवकी और दूसरे दिन दोपहर 02:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में बेंगलुरु से प्रतिदिन रात्रि 11:50 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 05:30 बजे छिवकी और रात 12:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।

200 से 600 रुपये तक किराया कम होगा 

रेलवे के इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। स्पेशल ट्रेनों में नियमित ट्रेनों की तुलना में किराया काफी अधिक होता है, लेकिन अब इसके नियमित होने से विभिन्न श्रेणियों के किराए में 200 रुपये से लेकर 600 रुपये तक की सीधी कमी आएगी। हालांकि, जिन यात्रियों ने पुरानी तारीखों में स्पेशल ट्रेन के तहत पहले ही टिकट बुक करा लिया है, उनके किराए में कोई अंतर नहीं होगा और उन्हें पुराना किराया ही मान्य रहेगा।

संघमित्रा एक्सप्रेस के बाद इस ट्रेन से सीधे बेंगलुरु पहुंचेंगे 

इस ट्रेन से बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आईटी प्रोफेशनल्स, पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जाने वाले छात्रों, दक्षिण भारत इलाज कराने जाने वाले मरीजों और व्यापारियों, यात्रियों को सीधे राहत मिलेगी। संघमित्रा एक्सप्रेस के बाद यह दूसरी ट्रेन है जिससे सीधे बेंगलुरु जा सकेंगे। कुल 24 कोचों वाली इस ट्रेन में सात सामान्य, 10 स्लीपर तीन थर्ड थर्ड एसी और दो सेकेंड एसी कोच शामिल हैं। दानापुर से चलकर यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर और विजयवाड़ा होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण का सूतक रहेगा या नहीं, राखी कब बांधी जाए? इसे लेकर भ्रमित न हों, ज्योतिषाचार्य दूर कर रहे शंका

यह भी पढ़ें- कौशांबी का अथसराय रेलवे स्टेशन बनेगा अत्याधुनिक ‘गुड्स शेड हब’, देश भर में महकेगा इलाहाबादी अमरूद व दोआबा का केला