Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ नीट परीक्षा 2026: पेन-रबर प्रतिबंधित, AI कैमरों से होगी कड़ी निगरानी

    Updated: Sat, 02 May 2026 08:40 AM (IST)

    अलीगढ़ में 3 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा-2026 के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जिसमें पेन और रबर भी केंद्र पर ही मिलेंगे। 20 केंद्रों पर 98 ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तीन मई यानि रविवार को होने वाली नीट यूजी परीक्षा-2026 को लेकर जिले में सुरक्षा व निगरानी के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पेन व रबर तक लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। यह सभी सामग्री केंद्रों पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

    जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9819 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए एआइ कैमरों व डिजिटल लाक जैसी हाईटेक व्यवस्थाएं लागू की हैं। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

    जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में कुल 9819 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

    केंद्रों पर सुबह 11 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थियों को 11:30 बजे तक परीक्षा कक्षों में पहुंचाना शुरू कर दिया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि देर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं दी जाएगी।

    बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही मिलेगा प्रवेश

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। तलाशी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। अगर किसी तकनीकी खराबी, खराब बायोमीट्रिक डेटा या शारीरिक अक्षमता के कारण सत्यापन नहीं हो पाता है तो ऐसे अभ्यर्थियों को लिखित वचन पत्र देने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।

    खबरें और भी

     डेढ़ बजे के बाद बंद हो जाएंगे केंद्रों के गेट

    परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही एआइ आधारित निगरानी प्रणाली भी सक्रिय रहेगी।प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डिजिटल लॉक वाले बॉक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। शासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जैमर लगाए हैं। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वाच या अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस काम नहीं करेंगे।

    गोपनीयता व अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा

    एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता व अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। सभी अधिकारी परीक्षा समाप्ति तक केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व एक पोस्टकार्ड साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा का आयोजन होगा।

    यह भी पढ़ें- किश्तों में रिश्वत के रुपये ले रहा इंस्पेक्टर निलंबित, अलीगढ़ SSP की कार्रवाई से खलबली; केस भी दर्ज

    यह भी पढ़ें- लाखों दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर, अब 30 जून तक अपने सहायक के साथ दे सकेंगे रेलवे की परीक्षा