Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एयरफोर्स अफसर बनने का सुनहरा मौका, वायुसेना ने खत्म की ये शर्त

    Updated: Mon, 18 May 2026 03:25 PM (IST)

    भारतीय वायुसेना ने AFCAT-2 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में अधिकारी बनने का अवसर है। इस बार स्नातक में 60% ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कामन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी)-2 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में अफसर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

    इस बार भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होकर 19 जून तक चलेगी। परीक्षा अगस्त 2026 में संभावित है।

    एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) के लिए 20 मई से आवेदन

    एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड की ओर से फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) और ग्राउंड ड्यूटी (नान-टेक्निकल) शाखाओं में भर्ती के लिए साल में दो बार एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया जाता है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी वेबसाइट (afcat.cdac.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, जबकि अन्य अभ्यर्थियों को 550 रुपये शुल्क देना होगा।

    यह भी पढ़ें- आगरा में दिसंबर में तैयार होगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, सीएम योगी ने बदला था नाम

    यह भी पढ़ें- आगरा महिला पुलिसकर्मी नेहा ने जीता सभी का दिल: चौराहे पर गिरा 500-500 नोटों से भरा बैग, लौटाकर पेश की इमानदारी की मिसाल

    एनसीसी कैंडिडेंट स्पेशल एंट्री के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा

    • भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा, एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड (एएफएसबी) इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
    • लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे।
    • चयनित अभ्यर्थियों को जुलाई 2027 से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    • प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थी को 56 हजार 100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा।
    • एनसीसी स्पेशल एंट्री के तहत परमानेंट कमीशन और शार्ट सर्विस कमीशन में 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
    • इस तरह सफल अभ्यर्थियों को एयरफोर्स में अधिकारी रैंक पर नियुक्ति मिलेगी।

    ये हुआ बदलाव

    ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है, हालांकि, 12वीं में फिजिक्स व मैथ्स में 50 प्रतिशत अंक अभी भी अनिवार्य रहेंगे। इससे अधिक छात्रों को आवेदन का मौका मिलेगा।

    टैटू बन सकता है परेशानी का कारण

    भर्ती में स्थायी टैटू को लेकर नियम सख्त हैं। शरीर के कुछ निर्धारित हिस्सों को छोड़कर अन्य स्थानों पर स्थायी टैटू होने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किया जा सकता है। धार्मिक और पारंपरिक आधार पर बने टैटू को सीमित छूट दी जाती है। अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है। एसएसबी की तैयारी के लइए 10 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़, 10 पुश-अप्स और तीन चिन-अप्स करने की क्षमता होनी चाहिए।

    खबरें और भी

    आयु सीमा

    फ्लाइंग ब्रांच: 20 से 24 वर्ष
    ग्राउंड ड्यूटी: 20 से 26 वर्ष
    (आयु की गणना एक जुलाई 2027 के आधार पर होगी)

    यूजीसी जून सत्र की परीक्षा 22 जून से

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई रात 11:50 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा 22 से 30 जून के बीच सीबीटी मोड में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी जून के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- एटा में 185 करोड़ रुपये से बनेगा 16 KM लंबा बाईपास, लाखों वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत