विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AMU हॉस्टल में दर्शनशास्त्र की छात्रा ने किया सुसाइड, कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली

Published: Wed, 12 Aug 2026 12:37 PM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी हॉल में दर्शनशास्त्र की एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एएमयू के इंदिरा गांधी हॉल में छात्रा ने की आत्महत्या।

  2. दर्शनशास्त्र की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी इर्तिका समीर।

  3. पुलिस जांच में जुटी, स्वजन बंगाल से अलीगढ़ रवाना।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के इंदिरा गांधी हॉल में बुधवार देर रात दर्शनशास्त्र की छात्रा ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत की सूचना पर पुलिस और एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची। छात्रा के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे बंगाल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

कोलकाता निवासी इर्तिका समीर एएमयू में दर्शनशास्त्र की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और इंदिरा गांधी हॉल के कमरा नंबर 19 में रहती थी। बुधवार रात करीब एक बजे वह कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। 

सूचना मिलने पर एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएमयू में दर्शनशास्त्र की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह के अनुसार रात करीब 1:30 बजे छात्रा के फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।
एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि छात्रा के स्वजन के अलीगढ़ पहुंचने के बाद ही छात्रा के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- अमेठी में भाजपा दावेदार परेशान? कांग्रेस के गढ़ में ‘कमल’ खिलाने वाली स्मृति हुई एक्टिव, गरमाई 2027 चुनाव की राजनीति

यह भी पढ़ें- पलक झपकते ही कई फीट हवा में उछली क्रेटा कार, अतीक के बेटे अबान अहमद के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने