पलक झपकते ही कई फीट हवा में उछली क्रेटा कार, अतीक के बेटे अबान अहमद के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने ...और पढ़ें
HighLights
अतीक अहमद के बेटे अबान का झांसी में हादसा।
तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर उछली।
हादसे का खौफनाक वीडियो डैशबोर्ड कैमरे में कैद।
जागरण संवाददाता, झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में हुए माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के साथ सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराती दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई फीट तक हवा में उछल गई और सड़क पर जा गिरी।
हादसे के दौरान एक अन्य कार पीछे से गुजर रही थी, जिसके डैशबोर्ड कैमरे में दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। सामने चल रही क्रेटा कुछ ही पल में बेकाबू होती नजर आती है। इसके बाद कार सड़क के डिवाइडर से जोरदार टक्कर मारती है।
टक्कर के बाद कई फीट उछली कार
वीडियो में देखा जा सकता है कि डिवाइडर से भिड़ने के बाद क्रेटा का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है। कार उछलकर सड़क पर गिरती है। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के फौरन बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो में हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आता है। बताया जा रहा है कि अबान करीब दो मिनट तक गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा। बाद में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
हादसे का यह वीडियो पीछे चल रही कार के कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है। दुर्घटना से ठीक पहले क्रेटा सड़क पर सामान्य रूप से आगे बढ़ती दिखती है, लेकिन कुछ ही क्षण बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ती है। अब यही वीडियो हादसे की भयावहता को सामने ला रहा है।
