Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द निपटा लें जरूरी काम... अलीगढ़ में आज रहेगी बिजली कटौती, देखें अपने इलाके का शेड्यूल और समय

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:01 AM (IST)

    आज बुधवार को अलीगढ़ के विभिन्न इलाकों में मरम्मत और निर्माण कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कई क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक अलग ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत और निर्माण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड-प्रथम के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कौरह रुस्तमपुर से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर 10 बजे तक बंद रहेगी।

    यह कटौती पावर ग्रिड की अलीगढ़ 765 केवी हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य के कारण की जाएगी। इसके अलावा निर्माण कार्य के चलते रमेश विहार, प्रोफेसर कॉलोनी और ज्ञान सरोवर क्षेत्र में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    रात आठ बजे तक रहेगी कटौती

    पान दरीबा, स्टेशन कॉलोनी, मीनाक्षी हाल के पास, श्याम नगर, बरछी बहादुर, रेलवे रोड कालोनी, चंदनिया कंपाउंड और वैष्णो कंपाउंड क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। वहीं किला रोड और लाल ताल क्षेत्र में सुबह सात बजे से सुबह 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने कहा है कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में सुहावने मौसम के बीच बढ़ा झील का जलस्तर, पर्यटकों की भीड़ से गुलजार हुई सरोवर नगरी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चार IAS समेत 7 अधिकारियों के तबादले, देखें किसे क्या मिला?



    खबरें और भी