Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में सहपाठी से विवाद पर प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा, थाने में दी गई तहरीर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:47 PM (IST)

    प्रयागराज के फाफामऊ में एक स्कूल प्रिंसिपल ने कक्षा नौ के छात्र को सहपाठी से विवाद के बाद पीटा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। छात्र के पिता ने प ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. प्रयागराज में प्रिंसिपल ने कक्षा नौ के छात्र को पीटा।

    2. छात्र के पैर में प्रिंसिपल की पिटाई से गंभीर चोटें।

    3. पिता ने फाफामऊ थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी।

    संवाद सूत्र, फाफामऊ(प्रयागराज)। शांतिपुरम कॉलोनी के एक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र की प्रिंसिपल द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंसिपल की पिटाई के कारण छात्र के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मामले की तहरीर छात्र के पिता ने फाफामऊ थाने में दी है। हालांकि, पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। कॉलोनी स्थित स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा नौ के एक छात्र का सोमवार को अपने सहपाठी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

    दूसरे छात्र ने मामले की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से कर दी। आरोप है कि शिकायत सुनते ही प्रिंसिपल आक्रोशित हो गईं और डंडा उठाकर छात्र को पीटने लगीं। यह देखकर वहां मौजूद अन्य छात्र हतप्रभ रह गए। पीड़ित छात्र घर पहुंचा और स्वजन को पूरी जानकारी दी तो सभी दंग रह गए। मंगलवार को मामले की शिकायत फाफामऊ पुलिस से की गई।

    पीड़ित छात्र के पिता ने तहरीर देते हुए बेटे के शरीर पर पिटाई से आई चोट से संबंधित फोटोग्राफ भी पुलिस को सौंपे। थानाध्यक्ष शांतनु सिंह ने बताया कि छात्र के पिता ने तहरीर दी है। बुधवार को छात्र की मेडिकल जांच कराई जाएगी और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज से तिरुनेलवेली के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस, 4 फेरों में तय होगा धार्मिक और मेडिकल हब का सफर

    खबरें और भी