'ये गाली-गलौज और टुकड़े-टुकड़े वाले भाईजान', अलीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट में कूदे शहजाद पूनेवाला
अलीगढ़ में कांग्रेस की बैठक के दौरान नेताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने हमला बोला। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कां ...और पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
HighLights
अलीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
कांग्रेस नेताओं ने इसे अंदरूनी मामला बताकर भाजपा को घेरा।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कांग्रेस संगठन की रविवार को हुई बैठक के दौरान पार्टी नेताओं के बीच लात-घूंसे और जूते चलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो गया है, जिसके बहाने मंगलवार को भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तो कांग्रेसियों को गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ के टुकड़े-टुकड़े भाई जान तक की संज्ञा दे दी।
हैरत की बात ये है कि पूनावाला के बयान पर कांग्रेस के सभी धड़ों ने एक सुर में भाजपा को घेरना शुरू कर दिया। सभी ने प्रकरण को पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए भाजपा को अपना घर संभालने की नसीहत तक दे डाली।
कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को पार्टी नेताओं में लात-घूंसे चलने का मामला
रविवार को संगठन की मजबूती के लिए आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेसियों के दो गुटों में खूब लात-घूंसे और जूते तक चले। जिस समय यह घटना हुई पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज जोन प्रभारी तौकीर आलम भी मौजूद थे, उन्होंने स्वयं कांग्रेसियों को खूब लताड़ा था। कांग्रेसियों में हुई इस झड़प का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया और भाजपाइयों ने चुटकी लेनी शुरू कर दी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, ये गाली-गलौज और टुकड़े-टुकड़े वाले भाईजान
मंगलवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इंटरनेट मीडिया पर बयान जारी कर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया। कहा, कांग्रेसी संगठन की बैठक में हाथापाई, गाली-गलौच और हिंसा पर उतर आए। एक दूसरे को गालियों और लात-घूंसे से नवाजा। यह दिखाता है कि कांग्रेस में कोई नेता, नीति और नेतृत्व नहीं।
खबरें और भी
केवल कमीशन, क्रप्शन, एविएशन और फाइट फार पाजिशन की स्थिति है। ये मोहब्बत की दुकान वाले नहीं, गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और तोड़-फोड़ के भाईजान हैं।
बयान के तुरंत बाद ही गुटों में बंटे तमाम नेता भाजपा प्रवक्ता के बयान पर एक सुर में प्रतिक्रिया देते नजर आए। पार्टी के विभिन्न गुटों ने अलग-अलग मतभेदों को किनारे रखते हुए भाजपा पर हमला बोला और कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश है।
जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। पूनावाला यहां आकर देखें कि भाजपाइयों ने कैसा उपद्रव मचाया था, आपस में गोली तक चलाई। कार्यालय पर हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया जाएगा।
पूर्व विधायक विवेक बंसल।
कांग्रेस का बहुत बड़ा परिवार है। परिवार में बर्तन खनकते ही हैं। कोई आपसी मतभेद नहीं, यदि होता है तो सब बैठकर सुलझा लेते हैं। हम सब एक हैं। भाजपा को हमारे अंदरूनी मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, वह अब अपना घर संभाले।
संतोष सिंह जौदान, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं। पार्टी में सभी जाति, धर्म और समुदायों को सम्मान है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मगर भाजपा की बैठकों में जाइए, खूब कुर्सियां चलती हैं, सराय हकीम में तो बड़े नेताओं ने गोलियां तक चलाईं।
श्योराज जीवन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस।
कांग्रेस हमेशा संगठित रही है और आगे भी रहेगी। ऐसे विवाद हर पार्टी में होते हैं। भाजपा वाले राममंदिर में हुई अरबों रुपये की लूट पर क्यों मुंह नहीं खोलते। दरअसल, प्रदेश में राजेंद्र गौतम को कमान सौंपने से भाजपा असहज हो गई है।
सीपी गौतम, पूर्व महापौर प्रत्याशी।