दो जेई सस्पेंड, सात एसडीओ-आठ JE को कारण बताओ नोटिस, अलीगढ़ में ट्रांसफार्मर क्षति पर चीफ इंजीनियर की कार्रवाई
अलीगढ़ जिले में ट्रांसफार्मर क्षति में वृद्धि के कारण दो अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया है। सात एसडीओ और आठ अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी क ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अलीगढ़ में ट्रांसफार्मर क्षति बढ़ने पर कार्रवाई हुई।
गौंडा और बिनूपुर के दो अवर अभियंता निलंबित किए गए।
सात एसडीओ और आठ जेई को कारण बताओ नोटिस मिला।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में इस महीने ट्रांसफार्मर क्षति में वृद्धि होने पर एसडीओ और अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की गई है। गौंडा और बिनूपुर उपकेंद्र के दो अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। सात एसडीओ और आठ अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
चीफ इंजीनियर के अनुसार इस महीने विद्युत वितरण खंड इगलास के अधीन अधिक ट्रांसफारमर क्षतिग्रस्त होने पर विद्युत उपकेंद्र, गौंडा के अवर अभियंता हृदेश कुमार व विद्युत उपकेंद्र, बिनूपुर के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा सात एसडीओ व आठ अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाब तलब किया गया है।
ट्रांसफार्मर क्षति में वृद्धि का आरोप, चीफ इंजीनियर ने की कार्रवाई
मुख्य अभियंता अरविंद नायक ने समस्त अधिकारियों को ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता में कमी लाए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी। इससे पूर्व शहर में ट्रांसफारमर क्षतिग्रस्त होने पर एक्सईएन और एसडीओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।