Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में बाबा विश्वनाथ दर्शन को अकबरपुर से चलेगी स्पेशल रोडवेज बस, पहले सोमवार से शुरू होगी सेवा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:25 PM (GMT+05:30)

    अकबरपुर डिपो से सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 3 अगस्त से विशेष बस सेवा शुरू होगी। यह बस हर शुक्रवार और सोमवार को चलेगी, जिससे भक्त सामान्य कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अकबरपुर से सावन में विशेष बस सेवा शुरू होगी।

    2. बाबा विश्वनाथ दर्शन के लिए शुक्रवार, सोमवार को चलेगी।

    3. सामान्य किराए में भक्त दिनभर में लौट सकेंगे।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन की यात्रा आसान होगी। अकबरपुर डिपो से पहले सोमवार तीन अगस्त से शुक्रवार व सोमवार को स्पेशल बस चलेगी। भक्त सामान्य किराये में बाबा का दर्शन करके दिनभर में वापस घर भी लौट सकेंगे।

    प्रतिदिन सुबह छह बजे बस रवाना होगी। पूर्वाह्न 11 बजे काशी विश्वनाथ पहुंचेगी। वहां दो घंटे ठहराव के बाद पुनः वापसी होगी। अभी प्रयागराज, अयोध्या तक बसों का संचालन कराया जा रहा है।

    अकबरपुर से हर दिन सुबह छह बजे बस रवाना होगी। मालीपुर शाहगंज जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएगी। अकबरपुर से वाराणसी के लिए 220 रुपये किराया निर्धारित है। मालीपुर, शाहगंज एवं जौनपुर में 20-20 मिनट के लिए ठहराव होगा।

    वहीं, दूसरी ओर प्रतिदिन अकबरपुर डिपो से वाराणसी, अयोध्या व प्रयागराज के लिए 18 बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा वाराणसी व अयोध्या के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन से रिंग रेल का संचालन होगा।

    जिला मुख्यालय समेत ग्रामीणांचल से शिवभक्त वाराणसी एवं अयोध्या जल लेने जाते हैं। उन्हें परेशानी नहीं हो, परिवहन निगम और रेलवे की विशेष तैयारी है। हालांकि, अभी तक तक रिंग रेल संचालन की घोषणा नहीं हुई है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उम्मीद है शिव भक्तों के लिए रिंग रेल सेवा संचालित होगी।

    अकबरपुर से वाराणसी के लिए सावन में सोमवार व शुक्रवार को स्पेशल एक बस संचालित की जाएगी। तैयारी पूरी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

    -लक्ष्मी सिंह, स्टेशन इंचार्ज

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान नहीं होगी श्रद्धालुओं को परेशानी, फरीदाबाद रोडवेज डिपो ने तैयार किया स्पेशल बस प्लान

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में महिलाओं के लिए शुरू होगी स्पेशल बस सेवा... घर से निकलने से पहले जान लें रूट, किराया और सफर से जुड़ी हर जरूरी बात