अंबेडकरनगर में रुपये का लालच देकर पिता-पुत्र कराते थे मतांतरण, चर्च से 1250 धार्मिक पुस्तकें बरामद
अंबेडकरनगर में पुलिस ने मतांतरण के आरोप में एक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1250 धार्मिक पुस्तकें और चर्च से संबंधित अन्य सामग्री बरा ...और पढ़ें

मतांतरण कराने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। चर्च में गरीब परिवारों को रुपये का प्रलोभन देकर मतांतरण के आरोपित पिता-पुत्र को पुलिस को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 10 पैकेट में ईसाई धर्म से संबंधित धार्मिक 1250 पुस्तक संग चर्च सामग्री रजिस्टर, प्रार्थना रजिस्टर एवं सदस्यता रसीद आदि बरामद हुआ।
पुलिस ने अकबरपुर के रतनपुर में संचालित चर्च के फादर को सालभर पहले जेल भेजा था, जो जमानत पर बाहर है। अकबरपुर के रतनपुर मुहल्ले में सेंट थामस विलियर्स इस्टर्न चर्च में एक साल पहले प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू समुदाय के लोगों का मतांतरण कराया जा रहा था।
हिंदू संगठनों के नेताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस बंद करने को कहा। पुलिस के जाते दोबारा प्रार्थना सभा शुरू हो गई। पुलिस ने दोबारा पहुंचकर प्रार्थना सभा को बंद कराया। प्रार्थना सभा में शामिल महिलाओं व पुरुषों से बातचीत की। तत्समय चर्च में 200 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे।
दारोगा अशरफ खान के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बसखारी के मकोइया गांव के फादर प्रमोद कुमार के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत केस दर्जकर जेल भेजा था। तत्समय बसखारी के पटना मुबारकपुर गांव में चर्च के बारे में जानकारी पुलिस को मिली थी।
खबरें और भी
विवेचना के दौरान बसखारी के पटना मुबारकपुर चर्च के फादर नेबूलाल और उसके पुत्र अंजीत कुमार का नाम पुलिस ने मुकदमे में बढ़ाकर रविवार को गिरफ्तार किया। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मतांतरण के आरोपित पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।