मालदीव के समुद्री तूफान में यूपी का युवक लापता, 3 दिन से कोई सुराग नहीं; परिवार ने सरकार से मांगी मदद
मालदीव में पानी का जहाज पलटने से अंबेडकरनगर का एक मजदूर राजीव चौहान लापता हो गया है। हादसे के तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है, जिसके बाद पर ...और पढ़ें

मालदीव के समुद्री तूफान में अंबेडकरनगर का युवक लापता।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। मालदीव में पानी का जहाज पलटने से जिले का मजदूर लापता हो गया है। हादसे के तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार ने सरकार से मदद की गुहार की है।
आलापुर के मकरही धुसवा के राम अवध चौहान के पुत्र राजीव चौहान टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। वह 18 जुलाई को घर से मालदीव के लिए निकले थे। 22 जुलाई को हवाई जहाज से मालदीव पहुंचे। पत्नी आरती चौहान के अनुसार 31 जुलाई को पानी की जहाज से काम पर जाते समय समुद्र में तूफान आ गया और जहाज पलट गया।
इसके बाद राजीव लापता हो गए। उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। 30 जुलाई की शाम अंतिम बार बात हुई थी। राजीव का आठ वर्षीय बड़ा बेटा आर्यन, जबकि छोटा बेटा यश छह वर्ष का है। मां चंद्रावती देवी तथा पिता बेटे के लापता होने पर गमगीन हैं। भाई संजय जो वर्तमान में दुबई गए हैं।
राजमन, योगेंद्र और अरविंद घर पर रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से राजीव की तलाश कराए जाने की मांग की है। हालांकि, अब तक प्रशासन व पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र व मौखिक सूचना नहीं दी है। निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है।