Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में पागल कुत्ते का खौफ: एक ही गांव के 11 लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 11:28 AM (IST)

    अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र के मगुराडिला गांव में एक पागल कुत्ते ने 11 लोगों को काट लिया। बुधवार सुबह हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घ ...और पढ़ें

    एंबुलेंस से अस्पताल जाते घायल

    एंबुलेंस से अस्पताल जाते घायल

    HighLights

    1. पागल कुत्ते ने मगुराडिला गांव में 11 लोगों को काटा।

    2. सभी घायलों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

    3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में हुआ उपचार।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मगुराडिला गांव में पागल कुत्ते ने 11 लोगों को शिकार बनाया। एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जलालपुर भेजा गया।

    जहां चिकित्सकों ने रेबीज़ का इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। घटना बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे हुई। एक पागल कुत्ते ने गुजराती, रामअजोर, सुभाष, किरन, संगीता, काजल, कन्हैया लाल, उमेश कुमार, राधिका, आंचल, प्रिंस आदि गांव में अपने घरेलू काम निपटा रहे थे।

    तभी पागल कुत्ते ने लोगों को अपना शिकार बनाया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि सभी को रेबीज़ का इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में आवारा जानवरों का आतंक: एक दिन में 271 लोगों को काटा, बुजुर्ग और बच्चे हुए सबसे ज्यादा शिकार