Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में 1200 मतदाताओं पर बनेगा एक मतदेय स्थल, राजनीतिक दलों से मांगा गया सुझाव

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 04:31 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल बनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में रा ...और पढ़ें

    1200 मतदाताओं पर बनेगा एक मतदेय स्थल। AI जेनरेटेड फोटो

    1200 मतदाताओं पर बनेगा एक मतदेय स्थल। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. अंबेडकरनगर में 1200 मतदाताओं पर बनेगा एक मतदेय स्थल।

    2. जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों संग की बैठक।

    3. मतदेय स्थलों के निर्धारण पर सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित।

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुसार 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल बनेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग मतदेय स्थलों के संभाजन की बैठक हुई।

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहाकि विगत वर्षों की भांति मतदेय स्थलों का निर्धारण मतदाताओं की संख्या के आधार पर बूथों का निर्धारण तथा संभाजन कराया जाना है। इसके लिए समयसारिणी निर्धारित है।

    जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानक के अनुरूप मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित मतदान केंद्र उपलब्ध हो सकें।

    जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संबंध में अपने सुझाव व आपत्तियां निर्धारित समयावधि में देने का आग्रह किया, ताकि सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से विचार करते हुए अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जा सके।

    बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    यहां अपर जिलाधिकारी रंजीत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी संग संबंधित निर्वाचन अधिकारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पटेल, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में आत्मदाह की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, दो जुलाई तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: धान के खेत में अचानक गिरा हाईटेंशन तार, रोपाई कर रहे मजदूर की तड़पकर मौत, एक झुलसा

    खबरें और भी