Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर: धान के खेत में अचानक गिरा हाईटेंशन तार, रोपाई कर रहे मजदूर की तड़पकर मौत, एक झुलसा

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 03:44 PM (IST)

    शाहजहांपुर के खुटार में धान के खेत में हाईटेंशन तार गिरने से रोपाई कर रहे एक मजदूर रामपाल की मौत हो गई, जबकि विवेक नामक दूसरा मजदूर झुलस गया। ग्रामीणो ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. खुटार के गांव अठकोना में हुई घटना

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। खुटार के अठकोना गांव में हाइटेंशन लाइन का तार धान के खेत में गिर गया। वहां ठेकेपर रोपाई कर रहे रामपाल की करंट लगने से मृत्यु हो गई जबकि अन्य एक मजदूर झुलस गया।

    रामपाल गांव के ही।मजदूरों के साथ सोमवार को खेत पर धान की पौध रोपाई कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे ऊपर से निकला तार टूट गया। जिससे रामपाल व गांव का ही विवेक झुलस गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

    मेडिकल कालेज में रामपाल को मृत घोषित कर दिया गया जबकि विवेक का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में SIB की कार्रवाई, पहले ग्राहक बनकर खरीदा आटा, फिर एक करोड़ की पकड़ी जीएसटी चोरी