Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में चार हजार स्मार्ट मीटर से दो माह नहीं निकल रहा बिजली बिल, दो माह में 150 शिकायतें

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:58 PM (GMT+05:30)

    अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिलिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जहां 4,000 मीटरों से दो महीने से बिल नहीं आए हैं और 1500 शिकायतें ...और पढ़ें

    चार हजार स्मार्ट मीटर से दो माह नहीं निकल रहा बिजली बिल।

    चार हजार स्मार्ट मीटर से दो माह नहीं निकल रहा बिजली बिल।

    HighLights

    1. 4,000 स्मार्ट मीटरों से दो माह से बिल नहीं।

    2. हेल्पलाइन पर 1500 शिकायतें, समाधान लंबित।

    3. अधिकारियों ने मुख्यालय स्तर पर समस्या बताई, समाधान का आश्वासन।

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का स्मार्ट मीटर सुविधा क्रम, समस्या ज्यादा बन रहा है। सामान्य मीटर से जहां हर माह बिल आसानी से निकल जाता आ, वहीं नया मीटर लगने के बाद ऑनलाइन नियमित नहीं आता है. इससे उपभोक्ता परेशान हैं।

    अकबरपुर जलालपुर, टांडा, आलापुर डिवीजन से जुड़े शहर, बाजारों व सरकारी कार्यालयों के एक लाख 15 हजार घरों प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं चार हजार उपभोक्ताओं का मई -जून तक ऑनलाइन बिल नहीं आया है इस संबंध में पूछे जाने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है।

    ऐसे में इन उपभोक्ताओं के समझ में नहीं आ रहा है कि वे अपनी शिकायत कहां दर्ज कराएं या कैसे अपना बिल जमा करें। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर बीते दो माह में 1500 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनका निराकरण नहीं हो सका। हर माह बिल का बोझ बढ़ने से परेशान उपभोक्ता कई बर कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।

    वहीं, राजस्व भी प्रभावित है। शहजादपुर के उमेश तिवारी, अंकित शर्मा ने बताया कि दो माह से बिजली बिल नहीं आ रहा है। इंद्रलोक कालोनी के सुरेश कुमार ने बताया कि दो महीने से बिल नहीं मिला आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाएगी अचानक इतना बिल आएगा। स्मार्ट मीटर अधिक रीडिंग दे रहा है।

    खबरें और भी

    जमुनीपुर के महेश कुमार ने बताया कि बिजली बिल रोज पता कर रहे हैं लेकिन यहां पता करने पता चलता है स्मार्ट मीटर वाले कंपनी बिल नहीं जनरेट कर रहे हैं। यदि समस्या ऐसी रही तो अचानक से अधिक बिल आएगा और भरने में दिक्कत होगी।

    आठ पर बिजली चोरी का मुकदमा, 300 बकायेदारों की केबल कटी

    बिजली चोरी व बकाया बिजली बिल वसूली के लिए पावर कारपोरेशन तथा विजिलेंस टीम ने अकबरपुर उपखंड के 13 विद्युत उपकेंद्रों में चेकिंग अभियान चलाया। 50 हजार से अधिक व कभी बिजली बिल न जमा करने वाले 300 बकायेदारों की केबल काट दी। पांच लोग पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया।

    आठ लोग को मीटर बाईपास से घरेलू उपकरण चलाते पकड़ा और जुर्माना लगाया। 10 लाख पांच हजार रुपये की राजस्व वसूली हुई। निगम की टीमों ने घर-घर कनेक्शन व बिजली बिल चेक किए।

    यह भी पढ़ें- सोलर पैनल लगवाने के बाद भी नहीं छूटेगा स्मार्ट मीटर से पीछा, एक्सईएन बोले- शुरूआत में दिक्कत आती है

    महरुआ, बैरमपुर बरवां, अशरफपुर बरवां, कटेहरी, सेनपुर, मरैला, बेवाना, जाफरगंज, टांडा ,जलालपुर आलापुर में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

    मुख्यालय स्तर से स्मार्ट मीटर में बिजली बिल फीडिंग में समस्या आ रही है। इसे जल्द दूर करके उपभोक्ताओं को नियमित बिल उपलब्ध कराया जाए‌गा। शिकायत मिलने पर तत्काल उसका निस्तारण किया जा रहा है। -रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता।