Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में 2.97 करोड़ की लागत से बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, आवारा कुत्तों पर लगेगा नियंत्रण

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:24 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में आवारा कुत्तों के आतंक पर नियंत्रण के लिए सिझौली वार्ड में 2.79 करोड़ रुपये की लागत से एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित किया जाए ...और पढ़ें

    दो करोड़ 79 लाख से सिझौली में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर।

    दो करोड़ 79 लाख से सिझौली में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर।

    HighLights

    1. सिझौली वार्ड में बनेगा 2.79 करोड़ का एबीसी सेंटर।

    2. आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा।

    3. अगस्त के तीसरे सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद।

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। शहर की गलियों व सड़कों पर व्याप्त आवारा कुत्तों के आतंक पर नियंत्रण की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इन्हें संरक्षित करने के लिए सिझौली वार्ड में जल्द ही एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित किया जाएगा।

    इसके लिए दो करोड़ 79 लाख रुपये बजट खर्च होगा। निर्माण के लिए दो हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित कर निर्माण का जिम्मा जलनिगम अयोध्या की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सी एंड डीएस) को सौंपा गया है।

    शहर की गलियों व सार्वजनिक स्थलों से लेकर ग्रामीणांचल की सड़कों पर आवारा कुत्ते भय का पर्याय बने हैं। कारण, प्रतिदिन जिले में सौ से अधिक लोग इनके हमले का शिकार हो रहे हैं।

    शासन के निर्देश पर बचाव को जिला प्रशासन एवं अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन तैयारी कर रहा है। आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी (स्टरलाइजेशन) की जाएगी। रेबीज रोधी टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

    ऑपरेशन के बाद उन्हें कुछ दिनों तक केंद्र में रखकर देखभाल की जाएगी। इससे कुत्तों की संख्या धीरे-धीरे नियंत्रित होगी और लोग को आवारा आतंक से राहत मिलेगी।

    सदर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, नगर पालिका के अवर अभियंता निर्माण मालविका सिंह स्थलीय निरीक्षण किया। भूमि पैमाइश के बाद अगस्त तीसरे सप्ताह से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

    आंकड़े बयां कर रहे स्थिति

    जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुलतान अहमद ने बताया कि दिसंबर में जिला चिकित्सालय व सीएचसी में पांच हजार 282 डोज एआरवी की खपत हुई थी। पिछले एक सप्ताह में 852 घायलों को वैक्सीन लगाई गई। हर माह तीन हजार से अधिक लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो जिला चिकित्सालय पहुंच रहे हैं।शुक्रवार को 55 पीड़ित एआरवी लगवाने आए।

    यहां हो चुकी हैं घटनाएं

    गत वर्ष 2021 में अकबरपुर के ताहिरपुर पाथी में आवारा कुत्ते ने सात वर्षीय बालक पर हमला कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। गत वर्ष दिसंबर में मीरानपुर मुहल्ले में आवारा कुत्तों ने अजमेरी के पांच वर्षीय पुत्र अयान व इमरान के छह वर्षीय पुत्र फुकरान पर हमला कर घायल कर दिया था।

    नागरिकों को हो रही परेशान

    शहजादपुर के विकास कसौधन, इंद्रलोक कालोनी के राकेश कनौजिया, अनिल अग्रहरि, मनोज ने बताया कि शहर में कुत्तों की भरमार है। कुत्तों के काटने के डर से बच्चों को स्कूल छोड़ने व दोपहर बाद छुट्टी होने पर लेने जाना पड़ता है। व्यापारी उमेश कसौधन ने बताया कि आवारा कुत्ते गलियों के साथ प्रमुख सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। इससे दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।

    खबरें और भी

    नहीं शुरू हो सका डाग शेल्टर होम का निर्माण

    कुत्तों से निजात दिलाने के लिए अकबरपुर नगर पालिका के कटरिया याकूबपुर में डाग शेल्टर होम बनाने के लिए भूमि चिन्हित की गई थी। इस पर ढाई करोड़ रुपये बजट का आवंटन कर दिया गया। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि कटरिया याकूबपुर निर्माण के लिए डेढ़ एकड़ भूमि चिह्नित किए थे, लेकिन संस्था द्वारा भूमि कम बताई गई। इसकी वजह से निर्माण शुरू नहीं हुआ।

    सिझौली वार्ड में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) बनाने को भूमि का चिन्हांकन किया है। इसके निर्माण के लिए 2.79 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही कार्यदायी संस्था के माध्यम से कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। -राजमणि वर्मा, अधिशासी अधिकारी।

    यह भी पढ़ें- चुनार के बलुआ पत्थरों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सात करोड़ से बनेगा सैंड स्टोन हेरिटेज पार्क