Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RO-ARO टॉपर अनिल बनना चाहते हैं PCS अधिकारी, अभ्यार्थियों को बताया सफलता का मंत्र

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 09:45 PM (IST)

    RO-ARO परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनिल पांडेय का लक्ष्य अब पीसीएस अधिकारी बनना है। युवाओं को सफलता का मंत्र भी बताया। ...और पढ़ें

    RO-ARO टॉपर अनिल पांडेय।

    RO-ARO टॉपर अनिल पांडेय।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, रोजसुल्तानपुर। आरओ-एआरओ की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले अनिल पांडेय का लक्ष्य पीसीएस अफसर बनना है। प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई करने के दौरान सबसे अधिक फोकस हिंदी और सामान्य ज्ञान पर रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में भी उक्त परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके वर्ष 2023 में फिर से परीक्षा में शामिल हुए और अपने कठिन तप से प्रदेश में पहला स्थान पाया।

    अनिल बताते कि पीसीएस की भी तीन बार मुख्य परीक्षा दे चुके हैं। पढ़ाई में सबसे अधिक सहयोग चाचा नित्यानंद पांडेय ने किया। बचपन से इनके गाइड रहे कचरी भगतपुर अतरौलिया आजमगढ़ में प्रवक्ता सदानंद सिंह गुड्डू का अतुलनीय योगदान रहा है।

    अनिल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा के लिए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर निर्धारित विषय को चरणबद्ध एवं समयबद्ध पढ़ाई करनी होगी। पूर्व की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को हल करने से काफी मदद मिलती है।

    घर पहुंचे अनिल का फूल मालाओं से भव्य स्वागत

    आरओ-एआरओ की परीक्षा में अनिल पांडेय को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर उनके घर पहुंचकर स्वागत करने वालों का तांता लगा है। राजेसुलतानपुर के तुलसीपुर के अनिल पांडेय की सफलता पर जहां उनके परिवार और मित्र खुशी मना रहे हैं, वहीं घर पहुंच रहे संभ्रांत नागरिक फूल माला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं। वर्ष 2023 की आरओ परीक्षा परिणाम घोषित होते अंबेडकरनगर सुर्खियों में आ गया।

    अनिल पांडेय ने प्राथमिक शिक्षा मालपुर माधवपुर से हाईस्कूल और इंटर मीडिएट राज इंटर कॉलेज सिरसिया के बाद उच्च शिक्षा इलाहाबाद से प्राप्त किया। मुझे असफलता में भी हौसला बढ़ाया। अनिल के चार भाईयों में सबसे बड़े अमित पांडेय बीएसएफ तथा मझले भाई अतुल कुमार इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर, सबसे छोटा भाई अंकुर पांडेय सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अनीता कमल, त्रिवेणी राम, जयराम विमल, महेंद्र तिवारी, कन्हैया सिंह, गंगा मिश्र, शत्रुघ्न पांडेय, जितेंद्र मोहन मिश्र, सतीश चंद्र मिश्र, जितेंद्र मिश्र, प्रशांत सिंह, संतोष पांडेय, जगन्नाथ शुक्ल स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें- UPPSC RO-ARO परीक्षा में अनिल पांडेय ने किया टॉप, समीक्षा अधिकारी बनकर जिले का नाम किया रोशन

    यह भी पढ़ें- UPPSC RO-ARO परीक्षा में सगी बहनों को मिली शानदार सफलता, लक्ष्मी वर्मा ने बालिका वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान