Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPPSC RO-ARO परीक्षा में अनिल पांडेय ने किया टॉप, समीक्षा अधिकारी बनकर जिले का नाम किया रोशन

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 09:31 PM (GMT+05:30)

    अंबेडकरनगर के मेधावियों ने RO/ARO परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। राजेसुल्तानपुर के अनिल पांडेय ने पहली रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। ...और पढ़ें

    RO-ARO परीक्षा में अनिल पांडेय ने किया टॉप।

    RO-ARO परीक्षा में अनिल पांडेय ने किया टॉप।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, अंबेडकरनगर। RO/ARO का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों ने परचम लहराते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। उनके चयन से उनके गांवों व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके घरों पर पहुंचकर लोग माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

    राजेसुल्तानपुर के तुलसीपुर गांव निवासी अनिल पांडेय ने पहली रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी बने हैं। इन्हें यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है।

    इन्होंने प्राथमिक की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय मालपुर माधोपुर तथा जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय तरौना बांसगांव व माध्यमिक की शिक्षा राज इंटर कॉलेज मल्लूपुर, इंटर की शिक्षा चितबहाल आदर्श बालिका का इंटर कॉलेज पूरनपुर से लिया था। उसके बाद इन्होंने बीएससी की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लिया। दिल्ली के मुखर्जी नगर में 2019 से रहकर तैयारी शुरू की और दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल हुई।

    उन्होंने बताया कि अभी आगे भी तैयारी जारी रहेगी। पिता हरिप्रसाद पांडेय कृषक और माता उषा पांडेय गृहणी हैं। अनिल पांडेय चार भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई अमित पांडेय बीएसएफ में और अनिल पांडेय से छोटे अतुल पांडेय इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर हैं। सबसे छोटा भाई अंकुर पांडेय दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहा है।

    बधाई देने पहुंचे लोग

    चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा सिंह और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह आदि ने अनिल पांडेय समेत उनके परिवार को बधाई दी है।

    बसखारी ब्लॉक के उमरपुर मीनापुर गांव के अंकित सिंह का सपना शुरू से ही यूपीएससी की परीक्षा पास करना था। परिणाम घोषित होते ही वह खुशी से उछल पड़े। बसखारी के ही बढ़ियानी कलां के सचिन पटेल बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उनके दो भाई पहले से ही पीसीएस हैं।

    खबरें और भी

    ro aro result (3)

    परिजनों के प्रेरणा पर सचिन ने इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद तैयारी करने इलाहाबाद चले गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाईयों व गुरुजनों को दिया है।

    प्रीती यादव को मिली 99 वीं रैंक

    जलालपुर तहसील में तैनात व राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मयाराम यादव की पुत्री प्रीती यादव को 99 वीं रैंक मिली है। उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई जलालपुर के रेडियंट कॉलेज से की थी। उनका चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है।

    टांडा ब्लॉक के बेलहरी गांव के अमन पटेल व त्रिलोकपुर की जया श्रीवास्तव का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। चयनित मेधावी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं का समीक्षा अधिकारी पर चयन होने से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- RO/ARO परीक्षा में गोंडा के युवाओं का जलवा, समीक्षा अधिकारी बनकर लहराया परचम

    यह भी पढ़ें- UPPSC RO-ARO परीक्षा में सगी बहनों को मिली शानदार सफलता, लक्ष्मी वर्मा ने बालिका वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान