Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामनवमी तक अयोध्या की तरफ नहीं जाएंगे मालवाहक वाहन, इन रूट से होगा आवागमन

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 05:20 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रामनवमी तक मालवाहक वाहन अयोध्या की ओर नहीं जा सकें ...और पढ़ें

    रामनवमी तक अयोध्या की तरफ नहीं जाएंगे मालवाहक वाहन।

    रामनवमी तक अयोध्या की तरफ नहीं जाएंगे मालवाहक वाहन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात व्यवस्था का डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था 27 जनवरी को रामनवमी तक लागू रहेगा। अयोध्या की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहन ट्रक, ट्रैक्टर व डीसीएम समेत अन्य भारी वाहन नहीं जाएंगे। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को जाने की अनुमति रहेगी।

    संतकबीरनगर, बस्ती जिले से आने वाले वाहनों को घनघटा, बिड़हर घाट व रामनगर से डायवर्ट करके न्यौरी-जलालपुर होकर मालीपुर-सुरहुरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य को जाएंगे।

    गोरखपुर जिले से अयोध्या जाने वाले वाहनों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आवागमन कर सकेंगे। आजमगढ़, बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से अकबरपुर गौहन्ना चौराहा से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किये जाएंगे।

    बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    अलीगंज थाना के सम्हरिया चौराहा से सेवागंज बैरियर होकर अयोध्या जाने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अहिरौली के यादवनगर तिराहा से डायवर्ट होकर बड़े वाहन महरुआ होते हुए टांडा-रायबरेली मार्ग से जाएंगे। भीटी के चनहा चौराहा से भीटी बाजार होकर सुलतानपुर रोड पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

    यातायात उपनिरीक्षक जयबहादुर यादव ने बताया कि अकबरपुर शहर के भारी वाहन तहसील तिराहा से शहजादपुर, गौहन्ना बाईपास से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और मालीपुर, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड पर न्यौतरिया बाईपास, टांडा रोड के कटरिया याकूबपुर बाईपास, पहतीपुर श्रवण क्षेत्र मोड़, दोस्तपुर रोड गौहन्ना चौराहा बाईपास, अन्नावां तिराहा से डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लखनऊ-अयोध्या रोड पर बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक, 27 मार्च तक लागू रहेगा ये डायवर्जन