Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ के युवक ने अंबेडकरनगर में ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 03:38 PM (GMT+05:30)

    अंबेडकरनगर में आजमगढ़ के एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बेटी से फोन पर बात करते हुए उसने जान दी, पुलिस घरेलू विवाद की आशंका जता रही ...और पढ़ें

    युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी।

    युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी।

    HighLights

    1. आजमगढ़ के अनिरुद्ध सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की।

    2. बेटी से फोन पर बात करते हुए उसने यह कदम उठाया।

    3. पुलिस घरेलू विवाद के कारण की आशंका जता रही है।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। 'इहै देखा ट्रेन आय गइल, हम जात हई, हम मर गइन।' बेटी से मोबाइल फोन पर यह बात करते हुए आजमगढ़ के व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पिता की बातचीत की रिकॉर्डिंग बेटी के मोबाइल में सुरक्षित है।

    आजमगढ़ के अहिरौला के कुसमहरा के अनिरुद्ध सिंह सोमवार की सुबह पांच बजे बिना कुछ बताए बाइक से घर से निकले थे। शाम छह बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने तलाश शुरू की।

    पता नहीं चलने पर शाम को अहिरौली के गोपालपुर गांव में बेटी प्रीती सिंह को सूचित किया। प्रीती ने लगातार पिता को फोन किया। वे कभी कटेहरी ब्लॉक तिराहा तो कभी प्रतापपुर चमुर्खा, कटेहरी रेलवे स्टेशन और बरियावन बाजार बताते रहे।

    बेटी उनकी तलाश में रात करीब साढ़े आठ बजे कुर्की बाजार पहुंची थी। इस दौरान अनिरुद्ध ने अपनी लोकेशन गोपालपुर गांव के फिलिंग स्टेशन के पीछे रेलवे ट्रैक पर बताया। कहा कि ट्रेन से कटकर जान देने जा रहा हूं।

    बेटी वहां पहुंचने की बात कहते हुए लगातार मना कर रही थी, लेकिन इसी बीच मालगाड़ी आ गई और वे उसके आगे कूद गए। परिवारजन संग बेटी रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो वहां उनका शव और मोबाइल पड़ा था।

    मृतक के चचेरे भाई अखिलेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही छानबीन की जा रही है। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। आशंका है कि घरेलू विवाद में यह घटना हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 20 हजार रुपये के शराब संग तस्कर गिरफ्तार, प्रयागराज छिवकी स्टेशन से ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में था