अंबेडकरनगर में होगी CISF बटालियन की स्थापना, जमीन अधिग्रहण के बदले किसानों को मिलेंगे 22 करोड़ रुपये
अंबेडकरनगर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की 14वीं आरक्षित बटालियन स्थापित होगी, जिसके लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। ...और पढ़ें

अंबेडकरनगर में सीआईएसएफ बटालियन की स्थापना का रास्ता साफ
HighLights
अंबेडकरनगर में CISF की 14वीं आरक्षित बटालियन स्थापित होगी।
50 एकड़ भूमि के लिए किसानों को 22.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।
जिले के विकास में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। विकास की ओर अग्रसर अंबेडकरनगर की झोली में बड़ी उपलब्धि आई है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की पहल एवं मदद से जिलेभर में व्यापक स्तर पर स्थापित होते उद्यमों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज हुई हैं।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 14वीं आरक्षित बटालियन स्थापित होगी। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर बेवाना थाना के निकट उक्त बटालियन की स्थापना के लिए अधिग्रहीत 50 एकड़ भूमि का प्रतिकर किसानों को भुगतान करने के लिए 22.50 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। यहां 1025 सुरक्षा बल की एक टुकड़ी रहेगी।
50 एकड़ भूमि का चयन
गृहमंत्रालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। फिलहाल, 50 एक भूमि पर रिजर्व बटालियन की स्थापना के लिए बजट और भूमि मिली है। शासन ने उक्त भूमि खरीदने के लिए जिला प्रशासन को 22.50 करोड़ रुपये दिए हैं।
वर्तमान से यहां रिजर्व बटालियन स्थापित होगी, भविष्य में यहां युवाओं की भर्ती के संग उन्हें प्रशिक्षण दिए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, इसके लिए अधिक भूमि चाहिए।
पिछले लगभग सात वर्ष से गतिमान उक्त प्रक्रिया के शुरुआत में यहां 100 एकड़ भूमि की तलाश रही है। समुचित भूमि नहीं मिलने से फिलहाल रिजर्व बटालियन ही स्थापित होगी।
गत वर्ष सितंबर में भूमि चयन व क्रय आदि का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेजा गया था। अब बजट निर्गत होने के बाद इसके धरालत पर साकार होने का रास्ता साफ हुआ है। वहीं, इस बजट का उपभोग 31 मार्च तक किया जाना है।
खबरें और भी
रंग लाया प्रयास
एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने सांसद रहते वर्ष 2017 में इसका प्रस्ताव दिया था। वहीं, जिले के निवासी सीआईएसएफ के डीआईजी रहे अनिल पांडेय ने खूब प्रयास किया। अब यह मेहनत रंग लाई है। एमएलसी ने बताया कि शासन से बजट निर्गत होने की सूचना मिली है। अविलंब निर्माण शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
सीआईएसफ की रिजर्व बटालियन स्थापना के लिए बेवाना में 50 एक भूमि चिह्नित हुई है। तहसील स्तर पर उक्त भूमि का मूल्यांकन करा दिया गया है। किसानों से सीधे पर तौर सीआईएसएफ भूमि खरीदेगी। किसान सहमत हैं। अब भूमि का बैनामा कराना जाना है।
-संतोष कुमार, तहसीलदार, अकबरपुर
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में करोड़ों की भूमि की आकृति बदली, अभिलेखागार में रखे बंदोबस्ती भूचित्र से छेड़छाड़; जांच को SIT गठित